न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने बहन मीरा को इस अंदाज में दी शादी की बधाई, इस दिन विवाह बंधन में बंधेगा यह स्टार कपल

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा दो दिन पहले 12 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन और चार्टेड अकाउंटेंट रक्षित केजरीवाल के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 8:27:29

2 News : प्रियंका ने बहन मीरा को इस अंदाज में दी शादी की बधाई, इस दिन विवाह बंधन में बंधेगा यह स्टार कपल

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा दो दिन पहले 12 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन और चार्टेड अकाउंटेंट रक्षित केजरीवाल के साथ विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी में करीबी दोस्तों के साथ-साथ परिवार के लोग शामिल हुए। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी अटेंड नहीं कर पाई थीं। प्रियंका ने आज सोशल मीडिया के जरिए कजिन सिस्टर मीरा को शादी की ढेरों बधाई देने के साथ एक प्यारा सा नोट लिखा।

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीरा और रक्षित की फोटो शेयर की है, जिसमें वे शादी के जोड़े में बेहद खुश दिख रहे हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “Congratulations. Here’s to forever. Lots of love”. प्रियंका ने इसके अलावा एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें खुलासा किया कि वह जल्द ही मुंबई आएंगी। इस स्टोरी में प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मेरी भी हैं।

इस बीच मीरा-रक्षित की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। मंडप में दुल्हन बनीं मीरा लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके दूल्हे रक्षित व्हाइट पारंपरिक परिधान में फब रहे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल प्रियंका व मीरा की एक और कजिन सिस्टर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के साथ शादी हुई थी।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,meera chopra,rakshit kejriwal,meera rakshit,karan sharma,pooja singh,karan pooja marriage

करण शर्मा और पूजा सिंह 30 मार्च को करेंगे शादी

मशहूर टीवी एक्टर करण शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है। करण शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करण की शादी 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस पूजा सिंह से होने जा रही है। वे 30 मार्च को शादी करेंगे। करण ने 'पिंकविला' के साथ एक इंटरव्यू में शादी के बारे में बात की। पूजा ने भी वेडिंग फंक्शन को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

पूजा ने कहा कि यह एक नॉर्थ इंडियन स्टाइल की शादी होगी जो शाम को शुरू होगी, जिसके बाद डांस, संगीत और उत्सव होगा। 29 मार्च को हमारी हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। शादी के दिन समारोह में इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल होंगे। शुरुआत में हमने एक इंटीमेट वेडिंग करने की प्लानिंग की थी, लेकिन जब आप मुंबई में रहते हैं तो आप एक छोटे समारोह की योजना नहीं बना सकते। हमारी गेस्ट लिस्ट दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

हम दोनों एक साथ 'रश्मि शर्मा प्रोडक्शंस' के लिए काम करते थे और एक ही स्टूडियो में शूटिंग करते थे, लेकिन हम कभी मिले नहीं। यहां तक कि कोरोना के दौरान भी, दोनों शो के कलाकार एक ही होटल में ठहरे थे, लेकिन हम कभी एक-दूसरे के सामने नहीं आए। ऐसा तब हुआ जब एक कॉमन फ्रेंड ने हमारी मुलाकात कराई। यह एक अरेंज मैरिज सेटअप जैसा है। यह अवास्तविक लगता है और जैसे हमारा एक साथ होना तय था। बता दें कि करण की पहली शादी टियारा से हुई थी और तीन साल बाद दोनों अलग हो गए थे। दूसरी ओर, पूजा की पहली शादी कपिल चट्टानी से हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम