न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका की बेटी मालती का यह वीडियो हो रहा वायरल, आशीर्वाद लेने केदारनाथ धाम पहुंचीं जैकलीन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में एक्टिव हैं। साथ ही वह फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी मजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 1:53:21

2 News : प्रियंका की बेटी मालती का यह वीडियो हो रहा वायरल, आशीर्वाद लेने केदारनाथ धाम पहुंचीं जैकलीन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में एक्टिव हैं। साथ ही वह फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी मजा ले रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस कारण फैंस उनसे हमेशा जुड़े रहते हैं। प्रियंका अपने पति सिंगर निक जोनस के कॉन्सर्ट का भी खूब लुत्फ उठाती दिखती हैं।

अब प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे निक के कॉन्सर्ट में पहुंचती हैं। इस दौरान प्रियंका की गोद में उनकी बेटी मालती मैरी जोनस भी थी। वहां काफी भीड़ थी। तभी मालती ने फैंस की तरफ देखकर हाथ हिला दिया, जिससे प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

लुक्स की बात करें तो प्रियंका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। यूजर्स प्रियंका और मालती को लेकर प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। मालती अभी दो साल की भी नहीं हुई है। उनका जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। प्रियंका और निक बच्ची पर खूब प्यार लुटाते हैं।

सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं जैकलीन

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोमवार (16 अक्टूबर) को केदारनाथ धाम पहुंचीं। वहां की कई फोटो सामने आई हैं, जिनमें जैकलीन कुछ लोगों के साथ दिख रही हैं। बर्फबारी के कारण वहां ठंड काफी बढ़ गई, जिससे जैकलीन ने खुद को पूरी तरह से कवर किया हुआ है। जैकलीन ने माथे पर चंदन लगाया हुआ है। वो मंदिर समिति के लोगों के साथ नजर आ रही हैं।

केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने केदार बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। एएनआई ने इन फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, “जैकलीन फर्नांडीज आज केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचीं।” जानकारी के अनुसार जैकलीन हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचीं। मंदिर समिति की ओर से उन्हें प्रसाद भेंट किया गया। गौरतलब है कि जैकलीन पिछले काफी समय से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

सुकेश जेल से उन्हें बार-बार चिट्ठी लिखता रहता है। जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘वेलकम 3’ में नजर आएंगी। ये मल्टी स्टारर फिल्म 20 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। जैकलीन इसके अलावा सोनू सूद के साथ ‘फतेह’ में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका