न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : महिला प्रधान फिल्म फ्लॉप होने पर प्रियंका को लगता है ऐसा, दीया ने बताया RHTDM फ्लॉप होने का असर

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में सैम ह्यूगन के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 12:41:08

2 News : महिला प्रधान फिल्म फ्लॉप होने पर प्रियंका को लगता है ऐसा, दीया ने बताया RHTDM फ्लॉप होने का असर

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा (42) को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करते देखा गया था। प्रियंका अभी मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत में आई हुई हैं। वह इस साल के फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं. प्रियंका ने भूमि के साथ मिलकर महोत्सव में एक मास्टरक्लास ऑर्गेनाइज की। इस दौरान प्रियंका ने बताया कि वह एक महिला प्रधान फिल्म के फ्लॉप होने पर कैसा महसूस करती हैं।

प्रियंका ने कहा कि जब आप एक महिला प्रधान फिल्म में काम करते हैं और आप इसकी सफलता की उम्मीद कर रहे होते हैं तो ऐसे में आपके ऊपर बहुत प्रेशर हो जाता है। वैसे बहुत कम ही होता है कि कोई महिला प्रधान फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब न हो, लेकिन ऐसा हो भी जाता है तो मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी महिलाए कुछ कदम पीछे चली गई हैं, या कहीं ना कहीं मैंने उन्हें पीछे कर दिया है। चाहे फिल्म चले ना चले, लेकिन हमें यह काम करना ही होगा, क्योंकि हममें से कुछ लोग ही हैं, जिन्हें ऐसा करने का मौका मिलता है।

सफल नहीं हो रहा है तो उसे और अच्छे से करने की कोशिश की जाए। अब आपको यह मानना है कि हमें ऐसा काम करना है कि नारी जाति को निराशा नहीं हो क्योंकि हमारे पास बहुत कम मौके होते हैं। प्रियंका ने इससे पहले वोग इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान काम के बुरे दिनों से निपटने के बारे में चर्चा की।

प्रियंका ने कहा कि मेरे पास भी हर किसी की तरह बुरे दिन होते हैं, लेकिन मैं खुद को याद दिलाती हूं कि मेरे पास जो कुछ भी है, वह मेरे लिए कितना सौभाग्य की बात है और मैं शिकायत करना बंद कर देती हूं और अपना काम करने लगती हूं। मैं अपनी भावनाओं को एक तरफ रख देती हूं और घर पहुंचने पर उनसे निपटती हूं। प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी अहम भूमिका में होंगे।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,priyanka movies,priyanka films,priyanka women centric movies,priyanka mami,dia mirza,actress dia mirza,r madhavan,rehnaa hai terre dil mein,saif ali khan

23 साल बाद आज फिर रिलीज हो रही है माधवन, दीया व सैफ की ‘रहना है तेरे दिल में’ मूवी

आर माधवन और दीया मिर्जा (42) के लीड रोल वाली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' रिलीज के 23 साल बाद आज शुक्रवार (30 अगस्त) को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। दीया ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि RHTDM बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान दीया ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म नहीं चलने का काफी खामियाजा भुगतना पड़ा था।

दीया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम सभी तबाह हो गए थे! मुझे याद है कि मुझे कई प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया था। बता दें कि टेलीविजन पर आने के बाद फिल्म को काफी प्यार मिला मिला। इस पर दीया ने कहा कि दर्शकों द्वारा फिल्म को दिए जा रहे प्यार के कारण ही फिल्म को एक कल्ट का दर्जा मिला है। इससे मुझे यह पता लगाने में मदद मिली कि जो फिल्म वास्तव में लोगों से जुड़ती है, उसके लिए बॉक्स ऑफिस कितना कम मायने रखता है। यह एक गिफ्ट है जो देता रहता है। मैडी (माधवन) ने पहले ही तमिल फिल्म ‘मिन्नले’ कर ली थी।

वे अपने किरदार को अच्छी तरह से जानते थे। मुझे अक्सर ऐसा लगता था कि वह सेट पर एक गुरु थे, गाइड करते थे, सलाह देते थे और आम तौर पर एक जेंटलमैन थे। आज हम एक स्ट्रॉन्ग बोंड शेयर करते हैं। वहीं सैफ अली खान मुझे हमेशा हंसाते रहते थे। मुझे उनके साथ समय बिताना बहुत पसंद था। उन्होंने अपनी क्लियरिटी और ह्यूमर से मुझे फौरन कंफर्टेबल बना दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री