न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने बेटी और पति के साथ दिखाई वेकेशन की झलक, ‘सैंधव’ की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jan 2024 2:09:16

2 News : प्रियंका ने बेटी और पति के साथ दिखाई वेकेशन की झलक, ‘सैंधव’ की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद प्रियंका का ज्यादातर समय विदेश में ही बीतता है। उनके एक बेटी मालती मैरी भी हैं। प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी और पति के साथ प्यारी-प्यारी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। प्रियंका इन दिनों फैमिली के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं।

अब प्रियंका ने वेकेशन के दौरान एक मनमोहक झलक शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी अपने पापा के साथ यॉट की स्टीयरिंग व्हील को पकड़कर गा रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि प्रियंका मैक्सिको में नए साल का जश्न मना रही हैं। पहली फोटो में निक समुद्र किनारे मालती को पकड़े हुए हैं और प्रियंका उनके बगल में बैठी हैं। अगली क्लिप में प्रियंका और मालती समुद्र देख रही हैं।

अन्य तस्वीर में निक ने सेल्फी ली तो मालती, प्रियंका के करीब थी। अन्य तस्वीरों में तीनों एक यॉट पर दिखे। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “साल 2023 मैंने ऐसे ही बिताया था और शायद अभी भी मैं ऐसे ही बिता रही हूं। यहां 2024 में शांति, राहत, परिवार, प्यार, खुशी और कम्युनिटी को हाइलाइट किया गया है। अपने प्रियजनों को पास रखें। अगर हम ऐसा कर सकते हैं तो हम बहुत भाग्यशाली हैं, नया साल मुबारक हो।”

‘सैंधव’ के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सशक्त अभिनेता माना जाता है। साधारण चेहरा-मोहरा और पर्सनलिटी होने के बावजूद नवाजुद्दीन ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना रखा है। अब नवाज जल्द ही तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। वे शैलेश कोलानू के डायरेक्शन में बन रही 'सैंधव' में विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में उन्होंने ‘विकास मलिक’ नाम के एक व्यवसायी की भूमिका निभाई है।

अब हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवाजुद्दीन ने साउथ इंडियन स्टार वेंकटेश के साथ काम करने, तेलुगु सीखने और अन्य चीजों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वे एक हादसे का शिकार हो गए थे और बोट से गिरते-गिरते बचे। नवाज ने कहा कि हम श्रीलंका में शूट कर रहे थे और मैं बोट से लगभग गिरने वाला था। हमारे रास्ते में एक बड़ी सी लहर आ गई और मैं गिरता-गिरता बचा। मैं नाव से उड़ गया था।

शुक्र है कि मैं समंदर की बजाय बोट के अंदर गिरा। खास बात यह है कि मुमेंट कैमरे में कैद हो गया और डायरेक्टर ने इसे फिल्म में एक शॉट के रूप में रखा है। मैं शर्त लगाता हूं कि ऑडियंस को यह पसंद आएगा। उल्लेखनीय है कि फिल्म का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ था। फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका