न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने कैटरीना के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात, बर्थडे गर्ल माधुरी पर पति ने ऐसे लुटाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा की पहचान आज ग्लोबल स्टार के रूप में बन चुकी है। वह बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी शौहरत बटोर रही हैं। प्रियंका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 2:12:15

2 News : प्रियंका ने कैटरीना के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात, बर्थडे गर्ल माधुरी पर पति ने ऐसे लुटाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा की पहचान आज ग्लोबल स्टार के रूप में बन चुकी है। वह बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी शौहरत बटोर रही हैं। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसे देख वह खुद विश्वास नहीं कर पाईं। प्रियंका ने आज बुधवार (15 मई) को इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर की। इसमें एक और दिग्गज एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी दिख रही हैं।

वे दोनों पीछे मुड़कर स्टाइलिश पोज दे रही हैं। प्रियंका ने बैकलेस स्ट्रिप्स वाला ऑफ शोल्डर टॉप तथा कैटरीना ने शिमरी गोल्डन ब्लाउज टॉप पहना है। दोनों ने मांग टीका लगाने के साथ जींस पहनी हुई है। फोटो काफी पुरानी लग रही है। उनका लुक किसी न्यूकमर एक्ट्रेस जैसा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कैटरीना को टैग करते हुए लिखा- “Wow! पता नहीं ये तस्वीर किसने खींची और कब ली गई है...पर बेबीज।”

बता दें प्रियंका और कैटरीना दोनों ने साल 2003 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। प्रियंका की पहली फिल्म सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' थी। कैटरीना ने 'बूम' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ और गुलशन ग्रोवर सहित कई सितारे थे।

माधुरी दीक्षित मना रही हैं अपना 57वां जन्मदिन, 1984 में की थी पहली फिल्म

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित आज बुधवार (15 मई) को अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर माधुरी को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। माधुरी के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। उन्होंने माधुरी के साथ रोमांटिक तस्वीरों को साझा करके एक वीडियो बनाया है।

नेने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “उस महिला को जन्मदिन मुबारक जो अपनी कातिल मुस्कान, आकर्षण और आभामंडल के साथ डांस करती है। आपने हमारे जीवन को रोशन कर दिया है, जिस तरह तुम हमारे जीवन को खूबसूरत बनाती हो उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। आपको बेहद प्यार!” माधुरी और नेने 1999 में विवाह बंधन में बंधे थे। उनके दो बेटे अरिन और रयान हैं।

माधुरी की समकालीन एक्ट्रेस काजोल ने एक वीडियो के जरिये विश करते हुए लिखा, “ओजी डांसिंग क्वीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. आप आने वाले वर्ष में भी अच्छा प्रदर्शन करें।” इसके अलावा फराह खान, मलाइका अरोड़ा, रेणुका शहाणे, अर्जुन बिजलानी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी समेत अन्य सेलेब्स ने एक्ट्रेस को ढेरों बधाई दी। माधुरी इन दिनों टीवी पर डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ रही हैं। माधुरी ने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष