न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका को याद आई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, शेयर की थ्रोबैक फोटो, अस्पताल में भर्ती है यह एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी काबिलियत साबित की है। प्रियंका फिलहाल फ्रांस में अपनी अगली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 8:29:10

2 News : प्रियंका को याद आई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, शेयर की थ्रोबैक फोटो, अस्पताल में भर्ती है यह एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी काबिलियत साबित की है। प्रियंका फिलहाल फ्रांस में अपनी अगली फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करके सेट से झलक शेयर की थी। अब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट से एक फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, एक मिस वर्ल्ड 2000 से और हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट से मिरर सेल्फी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये कैसे शुरू हुआ...कैसा चल रहा है। साल 2000 में मैं 17 साल की उम्र में ऐसे दिखावा करने की कोशिश कर रही थी, जैसे मैं उस पल के लिए बनी हूं। उस समय में मैं अच्छे से दिखने की पूरी कोशिश कर रही थी। हैवी साड़ी के वजन और मिस वर्ल्ड का ताज को 2 बॉर्बी पिन से मेरे बालों में फंसाने के साथ-साथ मेरा कॉन्फिडेंस भी धीरे-धीरे कम हो रहा था। लेकिन मैंने इसे अपनी साड़ी और कुछ पिन के साथ संभालकर रखा।” बता दें कि 30 नवंबर 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

प्रियंका ने महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड पेजेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘लव अगेन’ में देखा गया था। वह अब अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ पर काम कर रहीं हैं। इसमें इदरिस एल्बा, जॉन सीना और जैक क्वैड भी होंगे। प्रियंका ने साल 2003 में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘एतराज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘क्रिश’, ‘डॉन’, ‘फैशन’, ‘बाजीराव मस्तानी’ सहित कई फिल्मों में काम किया।

'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट

'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस अंजुम फकीह अस्पताल में भर्ती हैं। अंजुम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर कर हेल्थ अपडेट दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने की गुजारिश करते हुए बताया कि वो बहुत बुरे फेज से गुजर रही हैं। अंजुम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में अस्पताल से अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, 'ड्यून पार्ट 3' में आ सकती हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में उनके हाथ की नस में ड्रिप लगी हुई थी। 'खतरों के खिलाड़ी 13' फेम अंजुम ने कैप्शन में लिखा, 'ड्यून पार्ट 3 में नजर आ सकती हूं हाहाहाहा... तो उसे सुनो अल गरीब के नाम से पेश किया जाएगा। मेरी एक 'छोटी' सर्जरी हुई है और अब मेरे साथ सब कुछ ठीक है। अंजुम को आखिरी बार जी टीवी के शो 'कुंडली भाग्य' में देखा गया था। हालांकि अंजुम ने इस शो से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था और वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष