न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने निक, मां और फैंस का ऐसे जताया आभार, ‘जय संतोषी मां’ बनाने वाले निर्माता सतराम का निधन

लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार (18 जुलाई) को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 8:40:20

2 News : प्रियंका ने निक, मां और फैंस का ऐसे जताया आभार, ‘जय संतोषी मां’ बनाने वाले निर्माता सतराम का निधन

लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार (18 जुलाई) को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे की कुछ फोटो शेयर की है। प्रियंका ने फैंस का आभार जताया। साथ ही बताया कि कैसे उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनास ने उन्हें एक खास तरीके से सरप्राइज दिया। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “इस साल मेरा जन्मदिन काम के दौरान बीत गया। पिछले कई सालों में मैंने ऐसे कई जन्मदिन मनाए हैं और मुझे एहसास हुआ है कि यह मेरा जन्मदिन मनाने का सबसे पसंदीदा तरीका है।

फिल्म सेट पर वह करना जो मुझे पसंद है। मेरे पति को धन्यवाद जिन्होंने अपनी मौजूदगी को ऐसे खास तरीकों से महसूस कराया, भले ही वे यहां नहीं थे। मेरी मां जिन्होंने मुझे बनाया। जन्मदिन की शुभकामनाएं मां, आज आप भी पहली बार मां बनी हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं। मेरी छोटी परी मालती मैरी, जिसने मेरे जीवन को मूल्यवान बनाया। हर कोई जिसने प्रयास किया और ऑस्ट्रेलिया में मेरे प्रोडक्शन ऑफिस का पता ढूंढा और मुझे टोकन भेजे, मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं।

द ब्लफ के मेरे कलाकार, क्रू और निर्माता, आप सभी को हंसी, खुशी, खूबसूरती से सजाए गए ट्रेलर, हर कुछ मिनटों में सभी फूल लाने, गले मिलना, कार्ड, केक के लिए धन्यवाद, आप सभी सबसे अच्छे हैं। दुनियाभर के सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझे मैसेज किया, कॉल किया और मैसेज किया। मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। उस लंबे दिन के बाद मैं एक बच्चे की तरह सो गई। सबसे अच्छा जन्मदिन का तोहफा।”

प्रियंका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ‘द ब्लफ’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वह हाल ही में निक के साथ अनंत अंबानी की शादी में भारत आई थीं। गौरतलब है कि निक ने प्रियंका को विश करने के लिए रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा। निक और प्रियंका ने 2 दिसंबर 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी।

प्रोड्यूसर सतराम रोहरा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मशहूर फिल्म निर्माता सतराम रोहरा का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जय संतोषी मां' का निर्माण किया था, जो साल 1975 में रिलीज हुई थी। उसी साल ‘शोले’ ने भी तहलका मचाया था। आज शुक्रवार (19 जुलाई) को उल्हासनगर स्थित साईं वासन शाह दरबार में उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

सतराम का जन्म 16 जून 1939 को सिंध में हुआ था। सतराम ने शुरुआती दौर में साल 1966 में 'शेरा डाकू' और 1973 में संजीव कुमार, मुमताज और एके हंगल की फिल्म 'रॉकी मेरा नाम' का निर्माण किया था। बाद में 'जय संतोषी मां', 'नवाब साहिब', 'घर की लाज', 'कारण' और 'जय काली' भी बनाई थी।

Sacnilk के मुताबिक 'जय संतोषी मां' का बजट 30 लाख रुपए था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 10.50 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। सतराम गायक भी थे। उन्होंने सिंधी फिल्म 'झूलेलाल', 'हल ता भाजी हालूं', 'शल धियार ना जामन' और 'लाडली' में गाने गाए थे। उन्होंने प्रसिद्ध गायिका भगवंती नवानी के साथ भी गीत गाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री