न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निक को भीड़ ने ‘जीजू-जीजू’ पुकारा तो प्रियंका ने दी यह रिएक्शन, अंडमान में वेकेशन मना रहे हैं सोनाक्षी-जहीर

पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा के पति हॉलीवुड के स्टार सिंगर निक जोनास फिलहाल भारत में हैं। वो अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 8:17:54

2 News : निक को भीड़ ने ‘जीजू-जीजू’ पुकारा तो प्रियंका ने दी यह रिएक्शन, अंडमान में वेकेशन मना रहे हैं सोनाक्षी-जहीर

पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा के पति हॉलीवुड के स्टार सिंगर निक जोनास फिलहाल भारत में हैं। वो अपने भाइयों केविन जोनास और जो जोनास के साथ शनिवार (27 जनवरी) को मुंबई पहुंचे जहां लोलापालूजा इंडिया 2024 में जोनास ब्रदर्स ने एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। इस दौरान जब निक स्टेज पर आए तो भीड़ उन्हें देख काफी एक्साइटेड हो गई और लोग ‘जीजू-जीजू’ चिल्लाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

जोनस ब्रदर्स ने दमदार परफोरमेंस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान निक ने सरप्राइज देते हुए 'मान मेरी जान' गाया। बस फिर क्या था पब्लिक उन्हें देख झूम उठी और 'जीजू-जीजू' कहकर हूटिंग करने लगी। इस पर प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर मुंबई के लोगों को धन्यवाद किया और वह काफी खुश नजर आईं। बता दें कि कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। वहां मौजूद एक्ट्रेस ‘डंकी’ फेम तापसी पन्नू ने भी पोस्ट शेयर कर निक को जीजू कहा और इंस्टो स्टोरी पर लिखा 'जीजू स्टेज पर हैं।'

कॉन्सर्ट 27 और 28 जनवरी को महालक्ष्मी रेस कोर्स में हो रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को कॉन्सर्ट के बाद जोनस ब्रदर्स को नताशा पूनावाला की पार्टी में देखा गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बता दें कि निक और प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को उदयपुर में शादी की थी। कपल ने साल 2022 में बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिये स्वागत किया था।

priyanka chopra,nick jonas,priyanka nick,actress priyanka chopra,jonas brothers,taapsee pannu,sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,andman

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का कई दिनों से चल रहा है अफेयर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल को अक्सर एक साथ इंडस्ट्री की पार्टी और वेकेशन पर साथ देखा जाता है। हालांकि आज तक इस कपल ने मीडिया के सामने अपने प्यार को कबूल नहीं किया है। अब एक बार फिर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हें खुद सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों स्कूबा डाइविंग करते दिख रहे हैं। वे वेकेशन मूड में हैं। सोनाक्षी और जहीर अंडमान में मजे कर रहे हैं।

सोनाक्षी ने पूरी 10 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “समुद्र के प्रति हमारा प्यार हमें एडवांस ओपन वॉटर कोर्स करने के लिए खूबसूरत अंडमान द्वीपों पर ले गया और एक अद्भुत टीम की मदद से - @lacadives से टिटिक्श, सुमेर @लुमिनसदीप और @tanvigautama अब हम प्रमाणित हैं। हमारा मिशन स्वयं नई गहराइयों की खोज करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को समुद्र और उसके संरक्षण से परिचित कराना है।”

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' है जो अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सोनाक्षी 'हाउसफुल 5' में भी नजर आ सकती हैं। सोनाक्षी की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘डबल एक्सएल’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम