न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने 11वीं पुण्यतिथि पर पिता को याद कर की यह अपील, ईशा ने मनाया बिटिया मिराया का जन्मदिन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। आएदिन उन्हें लेकर कोई न कोई अपडेट मिलती रहती है। प्रियंका इस समय फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 7:44:11

2 News : प्रियंका ने 11वीं पुण्यतिथि पर पिता को याद कर की यह अपील, ईशा ने मनाया बिटिया मिराया का जन्मदिन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। आएदिन उन्हें लेकर कोई न कोई अपडेट मिलती रहती है। प्रियंका इस समय फिल्मों में तो एक्टिव हैं ही, साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी कोई न कोई पोस्ट लगातार सामने आती रहती है। उनकी अधिकतर पोस्ट अपने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास और बेटी मालती मैरी से संबंधित होती हैं। कभी-कभार वह फिल्म की शूटिंग को लेकर भी फैंस को जानकारी देती हैं। बहरहाल प्रियंका ने अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा को याद किया है।

प्रियंका पूर्व में भी कई बार बता चुकी हैं कि वह उन्हें कितना मिस करती हैं। प्रियंका ने पिता का अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शानदार अंदाज में गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वे सावन के महीने में गाना गा रहे हैं। प्रियंका और उनके पिता की अनदेखी झलक देखने को मिल रही है। प्रियंका के पिता की आवाज सुन फैंस हैरान हैं जो काफी अच्छी है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “हर कमरे की रोशनी, आप अभी भी हमारी रोशनी हैं पापा। आपके बिना 11 साल हो गए हैं और यह अभी भी सच नहीं लगता है।

आज और हर दिन आपके बारे में सोचती रहती हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं। हमेशा के लिए। अपने प्रियजनों को अपने करीब रखें और उन्हें बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। समय कम हो सकता है।” प्रियंका का यह इमोशनल नोट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका के पिता ने 62 साल की उम्र में 10 जून 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी शूटिंग के लिए वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में थीं।

ईशा देओल की बेटी मिराया हुई 5 साल की, एक्ट्रेस पति से हो चुकी हैं अलग

एक्ट्रेस ईशा देओल आज सोमवार (10 जून) को अपनी छोटी बेटी मिराया का 5वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ईशा ने बेटी की प्यारी सी फोटो शेयर की। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ईशा, मिराया को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। ईशा ने कैप्शन लिखा, “हैप्पी बर्थडे माई डार्लिंग मिराया। लव यू स्वीटहार्ट।” मिराया के नाना-नानी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है।

गौरतलब है कि ईशा और उनके बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी ने कुछ समय पहले तलाक ले लिया था। कपल के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि वे अलग हो रहे हैं। इसके बाद से ईशा ने पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी।

उनकी दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। तलाक के बाद ईशा की मां हेमा मालिनी ने कहा था कि उनकी बेटी को पॉलिटिक्स में दिलचस्पी हैं। अगर ईशा चाहती हैं तो वो राजनीति जॉइन कर सकती हैं। हेमा ने पिछले दिनों भाजपा के टिकट पर एक बार फिर से मथुरा की लोकसभा सीट जीती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क