न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस डायरेक्टर की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका, इम्तियाज ने दीपिका-करीना में इन्हें बताया बेहतर

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर पहुंच कर परिवार संग राम लला के दर्शन भी किए। इस हफ्ते की शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 11:41:37

2 News : इस डायरेक्टर की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका, इम्तियाज ने दीपिका-करीना में इन्हें बताया बेहतर

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर पहुंच कर परिवार संग राम लला के दर्शन भी किए। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो की ग्रैंड इवेंट में हिस्सा लिया था। प्रियंका ने इस दौरान अपने अगले प्रोडक्शन वेंचर वूमेन ऑफ माई बिलियन की भी घोषणा की है। इन सबके बीच प्रियंका बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने बेहतरीन स्क्रिप्ट के लिए कई लोगों से मुलाकात भी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका अपनी अगली हिंदी फिल्म मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ करेंगी, जो कि एक एक्शन मूवी होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका में अगली हिंदी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है और वह जल्द ही एक प्रोजेक्ट को फाइनल करना चाहती हैं। प्रियंका कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और उस पर फैसला लेने के लिए भी कई प्रोड्यूसर्स से मिल रही हैं।

वह एक अलग एक्शन प्रोजेक्ट के लिए भंसाली से भी मिली हैं। प्रियंका को यह प्रोजेक्ट पसंद आया। वह अब टाइमलाइन शेड्यूल और कॉस्ट्यूम के लिए भंसाली से मिल रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका, भंसाली की साल 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ तथा 2015 में आई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुकी हैं।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर सकती हैं। बता दें प्रियंका ने 2 दिसंबर 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही प्रियंका, निक के साथ विदेश में रहती हैं। उनके एक बेटी मालती मैरी भी है।

priyanka chopra,sanjay leela bhansali,priyanka sanjay,bajirao mastani,actress priyanka chopra,imtiaz ali,director imtiaz ali,Kareena Kapoor Khan,deepika padukone,jab we met,cocktail

इम्तियाज अली ने करीना के साथ ‘जब वी मेट’ और दीपिका के साथ ‘कॉकटेल’ में किया काम

इम्तियाज अली का नाम हिंदी फिल्मों के दिग्गज निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में शुमार है। साल 2005 में इम्तियाज ने ‘सोचा ना था’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2007 में उन्होंने फिल्म ‘जब वी मेट’ का डायरेक्शन किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे 9 फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। इम्तियाज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए लाइमलाइट में हैं।

दिलजीत दोसांझ व परिणीति चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में इम्तियाज ने कनेक्ट एफएम कनाडा से खास बातचीत की। इस बातचीत में उनसे करीना कपूर खान की ‘जब वी मेट’ और दीपिका पादुकोण की ‘कॉकटेल’ में से बेहतर फिल्म चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने ‘जब वी मेट’ को चुना।

‘कॉकटेल’ के डायरेक्टर होमी अदजानिया थे और स्क्रिप्ट इम्तियाज ने लिखी थी। जब इम्तियाज से ‘जब वी मेट’ में करीना और ‘कॉकटेल’ में दीपिका में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो इम्तियाज ने करीना को चुना और कहा, “बहुत कठिन है लेकिन मुझे करीना कहने दीजिए क्योंकि मैं उस फिल्म का डायरेक्टर था।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम