न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने ऐसे बढ़ाया मन्नारा का हौसला, साइन की हॉलीवुड मूवी, खुराना ब्रदर्स ने शेयर किया 20 साल पुराना वीडियो

कलर्स टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का समापन करीब आ रहा है। 28 जनवरी को इसका ग्रैंड फिनाले होगा। सुपरस्टार सलमान खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 1:56:56

2 News : प्रियंका ने ऐसे बढ़ाया मन्नारा का हौसला, साइन की हॉलीवुड मूवी, खुराना ब्रदर्स ने शेयर किया 20 साल पुराना वीडियो

कलर्स टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का समापन करीब आ रहा है। 28 जनवरी को इसका ग्रैंड फिनाले होगा। सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में अब घर के अंदर 5 फाइनलिस्ट एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, अरुण, अभिषेक कुमार, एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बचे हैं। सभी कंटेस्टेंट की वोटिंग लाइन खुल चुकी हैं और फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जमकर वोट कर रहे हैं।

इस बीच मन्नारा की कजिन सिस्टर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें सपोर्ट किया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से मन्नारा का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें जीत पर ध्यान देने के लिए कहा है। प्रियंका ने मन्नारा का फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अपना बेस्ट दो और बाकियों को भूल जा।” हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने मन्नारा को सपोर्ट किया हो। उन्होंने पहले भी मन्नारा की बचपन की तस्वीर शेयर कर गेम में आगे बढ़ने की सलाह दी थी। इस बीच प्रियंका से जुड़ी एक और खबर सामने आई है।

प्रियंका ने हॉलीवुड की एक और फिल्म ‘द ब्लफ’ साइन की है, जो 18वीं सदी पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म का निर्माण द रुसो ब्रदर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। प्रियंका के पास हॉलीवुड के दो और प्रोजेक्ट्स 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। 'देसी गर्ल' आखिरी बार एक्शन से लबरेज सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं।

priyanka chopra,mannara chopra,hollywood movie the bluff,ayushmann khurrana,aparshakti khurrana,reality show we pop stars

आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना ने वीडियो शेयर कर लिखा...

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने करिअर के शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलें झेलीं। यहां तक कि उन्हें ट्रेन और शादियों में गाना गाकर पैसे कमाने पड़े। उन्हें असली पहचान तब मिली जब वे रियलिटी शो का हिस्सा बने। इस शो में उन्होंने छोटे भाई अपारशक्ति संग हिस्सा लिया। अब पुराने दिनों को याद कर दोनों भाइयों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शो का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो ‘वी पॉप स्टार्स’ शो का है।

इसमें दोनों भाइयों ने जज पलाश सेन, पूरब कोहली और मेहनाज के सामने ऑडिशन दिया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “यहां से शुरुआत हुई थी। सपने देखने का हक हर किसी को है। व्यक्तिगत अनुभव से सबक.. किसी की मानवीय क्षमता को कम नहीं आंकना।” यह वीडियो साल 2003 का है जब खुराना ब्रदर्स स्टूडेंट्स थे। वीडियो में दोनों पहले खुद का परिचय देते हैं।

अपारशक्ति के नाम पर वहां बैठे जज हसंकर उनकी तुलना डालडा घी से करते हैं। इस पर आयुष्मान कहते हैं कि उनके पास अनलिमिटेड शक्ति है। फिर दोनों भाई फिल्म ‘दिल चाहता है’ का गाना ‘कोई कहे कहता रहे’ गाते हैं। आखिर में दोनों भाई हंसते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि वे फाइनल में पहुंच गए हैं। आगे दोनों खुलासा करते हैं कि कॉम्पिटीशन के आखिरी दिन उनका एग्जाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम