न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भाई की शादी के लिए भारत आईं प्रियंका, शादी के 6 साल बाद इस स्टार कपल को मिला संतान का सुख

प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही सैटल हो गई हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 1:34:21

2 News : भाई की शादी के लिए भारत आईं प्रियंका, शादी के 6 साल बाद इस स्टार कपल को मिला संतान का सुख

प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही सैटल हो गई हैं। हालांकि वह अक्सर अपने काम और परिवार के लिए भारत आती रहती हैं। अब प्रियंका अपने भाई की शादी के लिए एक बार फिर भारत आई हैं। वह शुक्रवार (23 अगस्त) को अमेरिका से उड़ान भरकर यहां पहुंचीं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। इसके बाद प्रियंका रात में एक वेडिंग वेन्यू के बाहर नजर आईं। वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने लुक से एक बार फिर सबको दीवाना बना दिया। उनका लुक रॉयल लग रहा था। सेलेब्रिटी पैपराजी मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम प्रियंका का वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने सिद्धार्थ की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए मेजेंटा रंग की शिमरी साड़ी पहनी थी और मोतियों वाला लेयर्ड हार कैरी किया था। इसके साथ बालों में हाई बन बनाया और साथ में एक शिमरी बैग कैरी किया था। उन्होंने वेन्यू के अंदर जाने से पहले पोज भी दिए। इस दौरान पैप्स ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वे थोड़ी देर और रुककर फोटो खिंचवा लें।

वेन्यू के बाहर एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड एक पैप को धक्का देते हुए भी दिखा, जिसे प्रियंका ने बाद में ऐसा न करने को कहा। पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका अपनी मराठी फिल्म ‘पाणी’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची हैं, लेकिन उनके अचानक आने की वजह उनके भाई की शादी है। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ की शादी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ हो रही है। उनकी अप्रैल में रोका सेरेमनी हुई थी और तब भी प्रियंका आई थीं। तब उनके साथ निक और बेटी मालती मैरी भी थीं।

जस्टिन बीबर और हेली बीबर के घर में बेटे के रूप में आईं खुशियां

दिग्गज हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी मॉडल हेली बीबर का जीवन खुशियों से भर गया है। उन्होंने शादी के 6 साल बाद अपनी जिंदगी में एक नन्हे-मुन्ने का स्वागत किया है। आज शनिवार (24 अगस्त) को जस्टिन ने एक पोस्ट के साथ खुशखबरी शेयर की है। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पर बेबी बीबर की पहली झलक शेयर की, जिसमें बच्चे का पैर नजर आ रहा है, जिसे हेली ने पकड़ रखा है।

इसी के साथ उन्होंने बच्चे के नाम का भी एलान किया। उन्होंने लिखा, “वेलकम होम जैक ब्लूज बीबर।” इससे पहले जस्टिन ने 10 मई को हेली की प्रेग्नेंसी का एलान किया था। फोटो और वीडियो में हेली व्हाइट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं और उनकी फोटो खुद जस्टिन खींच रहे थे। इसके बाद हेली ने कई दफा बेबी बंप वाली फोटो शेयर कीं।

गौरतलब है कि हैली और जस्टिन की पहली मुलाकात साल 2006 में हुई थी, जब जस्टिन एक्ट्रेस सेलेना गोमेज को डेट कर रहे थे। जस्टिन और सेलेना के ब्रेकअप के बाद साल 2016 में जस्टिन ने हैली को डेट करना शुरू किया। साल 2018 में उन्होंने न्यूयॉर्क में एक कोर्टहाउस वेडिंग में गुपचुप तरीके से शादी कर ली और बाद में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक बड़े समारोह में जश्न मनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क