न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, ‘कल्कि 2898 एडी’ से सामने आया अमिताभ का नया लुक

प्रियंका चोपड़ा की पहचान ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में बन चुकी है। प्रियंका ने अब तक कई शानदार हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 8:31:24

2 News : प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, ‘कल्कि 2898 एडी’ से सामने आया अमिताभ का नया लुक

प्रियंका चोपड़ा की पहचान ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में बन चुकी है। प्रियंका ने अब तक कई शानदार हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में धाक जमाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका की शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ हुई है। ऐसे में वह अधिकतर समय भारत से बाहर ही रहती हैं। बहरहाल प्रियंका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। एक्ट्रेस ने अमेरिका में फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

इस फिल्म में उनके साथ न्यूजीलैंड के एक्टर कार्ल अर्बन नजर आएंगे। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने पहले दिन के शूट शुरू होने की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में एक क्लैपबोर्ड दिख रहा है जिस पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा- 'लेट्स गो! डे वन'। इसी के साथ उन्होंने ‘ओम’ का साइन भी बनाया है। प्रियंका ने बेटी मालती मैरी की भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो एक्ट्रेस का मेकअप कर रही हैं। प्रियंका ने नेशनल डॉटर्स डे के मौके पर फैंस को इस प्यारे पल से रूबरू कराया।

प्रियंका जब ‘द ब्लफ’ के शूट के लिए निकली थीं तो उन्होंने अपडेट दी थी। प्रियंका ने वीडियो शेयर कर लिखा था, “मैं जब भी कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए साथ आने वाले लोग टॉप क्वालिटी के हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर,एक साथ बहुत समय बिताते हैं।

हम कई चीजें सोचते हैं। साथ में खाना खाते हैं और उस कला में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं। ये और भी आसान हो जाता है जब आपके आस-पास वाले भी खुश हों।” प्रियंका ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में हैं।

27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है ‘कल्कि 2898 एडी’

साउथ इंडियन स्टार ‘बाहुबली’ फेम प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस जल्द ही बड़े पर्दे पर इसका लुत्फ उठा पाएंगे। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे सितारे भी हैं। इसके डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। आज शुक्रवार (7 जून) को फिल्म से अमिताभ का लेटेस्ट लुक शेयर किया गया है।

पोस्टर में अमिताभ अपने अस्त्र को पकड़े हुए और माथे पर एक दिव्यमणि पहने हुए युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। वे युद्ध के मैदान के बीच में खड़े हैं और उनके पीछे एक आदमकद वाहन है, जिसके साथ कुछ लोग जमीन पर गिरे हुए हैं। अमिताभ का रोल ‘अश्वत्थामा’ का है। ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में बिग बी को कुछ शक्तियां दी गई हैं, जो प्रभास के किरदार ‘भैरव’ की मदद करता नजर आएगा।

यह पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी। साइंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म का मचअवेटेड ट्रेलर 10 जून को रिलीज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क