न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामने आईं नए साल के जश्न में डूबे प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें, यह फेमस एक्ट्रेस जल्द बनेंगी दुल्हन

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। ये फोटो प्रियंका के एक फैन पेज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 11:45:14

2 News : सामने आईं नए साल के जश्न में डूबे प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें, यह फेमस एक्ट्रेस जल्द बनेंगी दुल्हन

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। ये फोटो प्रियंका के एक फैन पेज पर शेयर की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका इन दिनों नए साल के जश्न में डूबी हुई हैं। वह काबो में वेकेशन मना रही हैं। पति निक जोनास के साथ प्रियंका रोमांटिक होती दिख रही हैं। दोनों की कोजी तस्वीरें किसी रिसॉर्ट के पूल साइड की हैं। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका का प्राईवेट मूमेंट कैप्चर हो गया है।

प्रियंका के लुक की बात करें को उन्होंने व्हाइट मोनोकिनी के साथ ऑरेंज श्रग कैरी किया है। निक शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे की बाहों में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में हग करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी कई तस्वीरें हैं, जिनमें दोनों एंजॉय कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका खुद भी कई मौकों पर निक के साथ अपनी रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही वह अपनी बेटी मालती पर भी खूब प्यार लुटाती हैं। प्रियंका पिछले दिनों 'सिटाडेल' वेब सीरीज में नजर आई थीं। प्रियंका अब मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में दिख सकती हैं। इसमें प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं।

सुरभि चंदना कई सालों से हैं करण आर शर्मा के साथ रिलेशनशिप में

एक्ट्रेस सुरभि चंदना कई शो के कारण टीवी की दुनिया में काफी फेमस हैं। सुरभि के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। सुरभि कई सालों से करण आर शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब कई रिपोर्टों के अनुसार वे 3 महीने के अंदर शादी कर लेंगे। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार सुरभि और करण मार्च में विवाह बंधन में बंधेंगे। सुरभि के करीबी सूत्र ने बताया कि वह फिलहाल शादी की योजना बनाने में बिजी हैं और जल्द ही मैरिज डेट तय करेंगी।

दोनों निजी जिंदगी को चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि वे काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने रिश्ते को कई सालों तक छिपाकर रखा। साल 2022 में उन्होंने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सुरभि व करण अक्सर एक साथ नजर आ रहे हैं और क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

बता दें कि सुरभि 'इश्कबाज', 'नागिन 5', 'शेरदिल शेरगिल', 'एक ननद की खुशियों की चाबी... मेरी भाभी' और 'कुबूल है ' जैसे शो में शानदार परफोरमेंस से लोकप्रिय हुईं। साल 2015 में विद्या बालन की फिल्म 'बॉबी जासूस' में भी वह नजर आई थीं। सुरभि की 'इश्कबाज' की को-स्टार श्रेनु पारिख की शादी पिछले दिनों ही हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम