न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका-निक ने इसलिए छोड़ा 166 करोड़ का ‘महल’, इस रूप में दिखे BMCM फिल्म के अक्षय और टाइगर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस हाल ही में अपने दोनों भाइयों के साथ भारत में एक इवेंट में परफॉर्म करने आए थे। जोनस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 7:41:05

2 News : प्रियंका-निक ने इसलिए छोड़ा 166 करोड़ का ‘महल’, इस रूप में दिखे BMCM फिल्म के अक्षय और टाइगर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस हाल ही में अपने दोनों भाइयों के साथ भारत में एक इवेंट में परफॉर्म करने आए थे। जोनस ब्रदर्स को यहां खूब प्यार मिला। निक के लिए तो दर्शकों ने ‘जीजू-जीजू’ बोलकर हूटिंग भी की। इस बीच प्रियंका और निक को लेकर एक बड़ी खबर वक्त सामने आ रही है। उन्हें अपना घर छोड़कर कहीं और रहने पर मजबूर होना पड़ा है। इस घर में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसीलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया।

इतना ही नहीं जिस शख्स ने उन्हें घर बेचा था उसके खिलाफ वे लीग्ल एक्शन लेने की तैयारी में हैं। जब तक कपल का घर रिपेयर नहीं हो जाता तब तक वे दूसरी जगह रहेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रियंका-निक ने इस घर को साल 2019 में 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। बाद में उन्हें इसमें वाटर डैमेज की परेशानी झेलनी पड़ी। यहां तक कि उनके घर में सीलन भी आनी शुरू हो गई और काई जमा हो गई।

उनका मानना था कि इन सभी चीजों का असर उनके स्वास्थ्य पर भी हो सकता था। बता दें कि प्रियंका और निक जिस आलीशन घर में रह रहे थे वह सपनों के महल जैसा था। उसमें होम थिएटर, स्पा, स्टीम शावर, जिम, शेफ किचन, 9 बाथरूम सहित कई सुविधाएं थीं। हालांकि जब से वे यहां शिफ्ट हुए थे तब से पूल और स्पा में दिक्कत आने लगी थी।

अक्षय कुमार ने शेयर की मड बाथ फोटो और लिखा...

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (BMCM) को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी। दोनों इस फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। इस बीच अक्षय ने आज गुरुवार (1 फरवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो मड बाथ के दौरान की है। इसमें अक्षय व टाइगर के साथ फिल्म की टीम के अन्य सदस्य दिख रहे हैं।अक्षय के इंस्टाग्राम हैंडल पर डाली गई इस तस्वीर में सभी शख्स अपने शरीर पर कीचड़ (मड) लपेटे हुए हैं। इस कारण फैंस के लिए उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

ध्यान से देखने पर समझ आएगा कि अक्षय और टाइगर पीछे दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने एक मजेदार कैप्शन लिखा, “उन्हीं पुराने मीम्स से थक गए हैं, यहां कुछ नए मड-टेरियल (मीम्स) हैं। इस तरह हमने जॉर्डन के मृत सागर में बड़े मियां छोटे मियां के एक शानदार और यादगर शेड्यूल को खत्म कर जश्न मनाया।” पिछले दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म ईद के मौके पर अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम