न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशा अंबानी की पार्टी में लगा सितारों का मेला, ग्लैमरस प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने लूटी महफिल

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार (15 मार्च) रात बुलगारी रोमन होली एग्जीबिशन इवेंट होस्ट किया। इसके बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 11:56:16

ईशा अंबानी की पार्टी में लगा सितारों का मेला, ग्लैमरस प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने लूटी महफिल

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार (15 मार्च) रात बुलगारी रोमन होली एग्जीबिशन इवेंट होस्ट किया। इसके बाद इवेंट में आए सभी गेस्ट के लिए एक शाही डिनर की व्यवस्था थी। इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स एक साथ नजर आए। ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से सारे सितारे धरती पर उतर आए हों। बुलगारी के सीईओ जीन क्रिस्टोफी बेबीन ने सोशल मीडिया पर इवेंट की कई फोटो शेयर की हैं।

बेबीन ने कैप्शन में लिखा, “अंबानी के घर पर अब तक का सबसे पहला बुलगारी रोमन होली एग्जीबिशन और गाला डिनर शानदार रहा, जिसे ईशा अंबानी ने होस्ट किया। इसमें प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, राधिका मर्चेंट और कई स्टार्स ने शिरकत की। यहां कल्चर और भावनाओं का मिलन हुआ, थैंक्यू हिंदी।”

बता दें कि प्रियंका अपने जूलरी ब्रांड बुलगारी की स्टोर ओपनिंग के लिए मुंबई आई हुई हैं। ये स्टोर जियो वर्ल्ड प्लाजा में खुला है। स्टोर के ग्रैंड लॉन्च के पश्चात प्रियंका बुलगारी और ईशा अंबानी द्वारा आयोजित रोमन बेस्ड होली पार्टी में पहुंचीं। इवेंट में जब प्रियंका और माधुरी दीक्षित मिलीं तो यह नजारा देखने लायक था। प्रियंका ने माधुरी का अभिवादन किया और उन्हें प्यार से गले लगाया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी और राधिका मर्चेंट ने भी गिराईं बिजलियां

प्रियंका ने पिंक कलर की बैकलेस और स्लीवलेस मॉर्डन साड़ी में ग्लैमर का जलवा बिखेरा। 'धक-धक गर्ल’ माधुरी ने पिंक कलर के कोट-पैंट को स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। माधुरी ने बालों को खुला रखा और सटल मेकअप किया। शिल्पा शेट्टी ने ग्रीन शेड की मॉर्डन स्टाइल साड़ी को इस पार्टी के लिए अपने लुक के तौर पर चुना।

इस पार्टी में अथिया शेट्टी, आयुष्मान, ईशा गुप्ता के अलावा नामी पर्सनलिटीज में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी पहुंचीं। राधिका ने क्रीम कलर के ऑफशोल्डर इवनिंग गाउन में पार्टी में शिरकत की। उनका लुक औरों के कम्पैरिजन में सिंपल लेकिन एलिगेंट नजर आया। बता दें कि राधिका और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम