न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रिंस और युविका के घर 6 साल बाद गूंजेंगी किलकारियां, एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखा यह लंबा-चौड़ा नोट

टीवी की दुनिया के मशहूर कपल और ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की जिंदगी में जल्द ही खुशियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 12:41:31

प्रिंस और युविका के घर 6 साल बाद गूंजेंगी किलकारियां, एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखा यह लंबा-चौड़ा नोट

टीवी की दुनिया के मशहूर कपल और ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की जिंदगी में जल्द ही खुशियों की बरसात होने वाली है। प्रिंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी फोटो के साथ युविका के प्रेग्नेंट होने की न्यूज शेयर की है। प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। प्रिंस ने 2 फोटो शेयर की हैं, जिनमें एक बड़ी और एक छोड़ी कार दिख रही है।

दूसरी तस्वीर में इन कारों को देखते हुए प्रिंस भी नजर आ रहे हैं। प्रिंस ने लिखा, “आप सबको हेलो, मुझे समझ नहीं आ रहा कि फिलहाल हम अपनी भावनाओं को कैसे व्यक्त करें। इस वक्त हम बहुत खुश भी हैं और नर्वस भी हैं। भगवान के थैंकफुल भी हैं और पेरेंट्स के लिए सुपर एक्साइटेड भी हैं। क्योंकि बहुत जल्द प्रिविका का बेबी आने वाला है। युविका तुम दूसरे नंबर पर आओगी और अब मैं भी अपने मम्मी-पापा के लिए दूसरे नंबर पर हो जाऊंगा।

हमारी लाइफ का जो सेंटर होने वाला है वो जल्द ही हमारे बीच आने वाला है। इतना कुछ है, जिसके लिए मैंने इतनी मेहनत की है कि जब भी मैं पापा बनूंगा, तो उसके लिए सब होना चाहिए, जैसे सब पेरेंट्स सोचते हैं। मेरा भी वो सपना है, जैसे हमारे मां-बाप ने हमे पाला और अच्छे दिल का और अच्छा इंसान बनाया, हम भी अपने बच्चे को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे। वो पहले दिन से लेकर अब तक की जर्नी जब हमे पता चला था कि हम माता-पिता बनने वाले हैं तो उसके अलग ही एक्साइटमेंट वाले इमोशन्स थे।”

‘बिग बॉस 9’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे प्रिंस और युविका

प्रिंस ने आगे लिखा, “भगवान का शुक्राना, जिसने हमें हर खुशी दी है। मुझे मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और प्यारा गिफ्ट देने के लिए थैंक यू बेबी। अब इस गिफ्ट के साथ मैं और दादा-दादी, नाना-नानी इसको बड़ा करेंगे, जैसे उन्होंने हमें किया है। बेबी तुम उसे अंग्रेजी सिखाना, मैं उसे पंजाबी और हिंदी। आई लव यू बेबी और याद रखना कि कुछ दिनों बाद तुम दूसरे नंबर पर आ जाओगी।”

प्रिंस की इस पोस्ट के नीचे उनके इंडस्ट्री के तमाम दोस्तों ने कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी है। दरअसल युविका की प्रेग्नेंसी की खबर गोविंदा की भांजी व कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी के दौरान मीडिया में लीक हुई थी। तब दोनों ने इस खबर को अफवाह का नाम देते हुए बात टाल दी थी। बता दें कि प्रिंस-युविका ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात 'बिग बॉस 9' में हुई थी।

इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक-दूसरे को डेट करने लगे। अब शादी के 6 साल बाद वे माता-पिता बनने वाले हैं। प्रिंस ने 'लाल इश्क', 'बढ़ो बहू' और 'नागिन 3' जैसे टीवी शो में काम किया है। साथ ही वे ‘रोडीज’ में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं। फैंस को उनका अंदाज बेहद पसंद आता है। दूसरी ओर, युविका 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'ओम शांति ओम', 'वीरे की वेडिंग' और 'याराना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क