न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बात पर पैपराजी से नाराज हुईं प्रीति, वीडियो वायरल, प्रियंका ने शेयर किया बेटी के साथ प्यारा वीडियो

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (49) को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिलता है। लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। फिलहाल प्रीति फिल्मी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 May 2024 2:23:51

2 News : इस बात पर पैपराजी से नाराज हुईं प्रीति, वीडियो वायरल, प्रियंका ने शेयर किया बेटी के साथ प्यारा वीडियो

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (49) को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिलता है। लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। फिलहाल प्रीति फिल्मी दुनिया में कम ही एक्टिव नजर आती हैं। हालांकि वह इन दिनों आईपीएल-17 में मैच के दौरान अपनी टीम पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में पहुंचती हैं। तब तमाम कैमरे बार-बार उनकी झलक दिखाते रहते हैं। प्रीति हाल ही में पैपराजी के कैमरों से परेशान नजर आईं और भड़क गईं।

वायरल हो रहे वीडियो में प्रीति स्लीव्लेस टीशर्ट, ब्लू जीन्स के साथ स्लीपर्स पहने कैजुअल लुक में दिखीं। उनके हाथ में एक ब्लैक हैंडबैग और ब्लू जैकेट था। प्रीति को देखते ही पैपराजी उनके पीछे-पीछे भागने लगे और उनका नाम पुकारते हुए उन्हें पोज देने के लिए कहने लगे। इस पर प्रीति नाराज हो गईं और पैपराजी को डांट लगा दी। प्रीति ने पैप्स से कहा कि गाइज, आप लोग मुझे डरा रहे हो। हालांकि प्रीति के गुस्से के बावजूद पैपराजी उन्हें आवाज देकर पोज देने के लिए कहते रहे। आखिर में प्रीति कुछ क्षणों के लिए रुकीं और हल्की-सी स्माइल के साथ पोज भी दिया।

पैपराजी के ऐसे रवैये को देख फैंस सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा रहे हैं। प्रीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' से वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में सनी देओल लीड एक्टर हैं। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले बन रही फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। प्रीति ने फिल्म ‘दिल से’ के साथ करिअर की शुरुआत की थी। प्रीति की शादी साल 2016 में अमेरिकी के फाइनेंस एनालिसिस्ट जीन गुडएनफ के साथ हुई है। वे साल 2021 में जुड़वा बच्चों जय और जिया के माता-पिता बने।

पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर फैमिली की गतिविधियों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने आज रविवार (12 मई) को मदर्स डे पर बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो डाला है। साथ ही प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर पति निक जोनस के साथ बिताए हसीन पलों को भी साझा किया है। प्रियंका की अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब प्रियंका अपना पूरा वक्त पति और बेटी के साथ बिता रही हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल फैंस को खुश कर दिया। प्रियंका और निक की इस सेल्फी की खास बात है कि दोनों काफी समय बाद एक साथ क्वालिटी टाइम गुजारते दिखे। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने स्वेटशर्ट पहनी हुई हैं। प्रियंका ने कुछ ही घंटों पहले यह तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इस तरह की रातें।’ प्रियंका और निक की इस कोजी तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि दोनों ने लंबे समय बाद अच्छा वक्त साथ बिताया है।

प्रियंका ने मालती का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कलरिंग बुक के साथ खेल रही है मालती जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो यह लुक काफी अच्छा लगता है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में अभिनेता जॉन सीना भी हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर शूटिंग के रैपअप की बात भी बताई थी। प्रियंका फिल्म 'द ब्लफ' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' के सीजन 2 में भी दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष