न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रीति इस मूवी के साथ कर रहीं वापसी, शेयर की तस्वीरें, ‘छावा’ से विक्की का फर्स्ट लुक हुआ आउट

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (49) अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। लोग लंबे समय तक प्रीति की खूबसूरती के साथ उनकी एक्टिंग के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 6:53:34

2 News : प्रीति इस मूवी के साथ कर रहीं वापसी, शेयर की तस्वीरें, ‘छावा’ से विक्की का फर्स्ट लुक हुआ आउट

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (49) अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। लोग लंबे समय तक प्रीति की खूबसूरती के साथ उनकी एक्टिंग के भी दीवाने रहे। प्रीति ने पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से किनारा किया हुआ है, लेकिन अब वह वापसी के लिए तैयार हैं। प्रीति फिल्म ‘लाहौर 1947’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रही हैं। इसमें प्रीति की जोड़ी दिग्गज एक्टर सनी देओल के साथ है। प्रीति ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ‘लाहौर 1947’ के सेट से कुछ फोटो शेयर की हैं। इनमें प्रीति मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ दिख रही हैं। पहली तस्वीर फिल्म के क्लैप बोर्ड की है, जिस पर ‘लाहौर 1947’ लिखा हुआ है। साथ ही संतोषी और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी संतोष सिवान का नाम लिखा है। दूसरी इमेज में प्रीति और संतोषी हैं। तीसरी तस्वीर में प्रीति और सिवान हैं। चौथी तस्वीर सेट पर लगे साइन बोर्ड की है, जिसमें ‘नो फोन ऑन सेट रूल’ लिखा हुआ है।

बता दें कि ‘लाहौर 1947’ आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल हवेली में हो रही है। उल्लेखनीय है कि प्रीति के करिअर की पहली फिल्म साल 1998 में आई ‘दिल से’ थी। इसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की प्रमुख भूमिकाएं थीं। प्रीति इसके बाद ‘सोल्जर’, ‘संघर्ष’, ‘दिल्लगी’, ‘क्या कहना’, ‘दिल चाहता है’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘वीर जारा’, ‘कभी अलविदा न कहना’ सहित कई सफल फिल्मों में नजर आईं। प्रीति की पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘भैय्याजी सुपरहिट’ थी। इसमें सनी, अमीषा पटेल और अरशद वारसी भी थे। प्रीति की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में जीन गुडएनफ के साथ शादी की थी।

‘छावा’ फिल्म में विक्की कौशल निभाएंगे ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ का रोल

एक्टर विक्की कौशल की पिछली फिल्म रियल लाइफ पर बेस्ड ‘सैम बहादुर’ थी। यह पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके लिए विक्की को काफी तारीफें मिली थीं। वैसे भी ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद से विक्की ऐसे रोल के लिए परफेक्ट हीरो लगते हैं। विक्की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' की शूटिंग में बिजी हैं।

इस दौरान शूटिंग सेट से पहली बार ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ के लुक में विक्की का फर्स्ट लुक लीक हो गया। इसमें विक्की मराठा शासक के शाही गेटअप में नजर आए। ये लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल 'छावा' के दूसरे शेड्यूल की कुछ तस्वीरें एक्स (ट्विटर) पर लीक हो गईं। तस्वीर में विक्की को लंबी दाढ़ी के साथ देखा जा सकता है, जिसमें उनके लंबे बाल भगवान शिव की तरह बंधे हुए हैं। वे बेज स्लीवलेस जैकेट, हल्के भूरे रंग की धोती और पारंपरिक रुद्राक्ष का एक गुच्छा पहने हुए हैं।

इस दौरान उन्हें जंगल में चलते हुए दिखाया गया है। लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें विक्की के अपोजिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। रश्मिका ‘येसुबाई भोंसले’ की भूमिका में हैं, जो संभाजी की पत्नी थीं। 'छावा' का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष