न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रीति ने 29 साल पुरानी फोटो शेयर कर लिखी यह बात, संजय दत्त ने राजनीति में आने पर कहा...

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (49) आज भले ही बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें चाहने वालों के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है। प्रीति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 8:23:39

2 News : प्रीति ने 29 साल पुरानी फोटो शेयर कर लिखी यह बात, संजय दत्त ने राजनीति में आने पर कहा...

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (49) आज भले ही बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें चाहने वालों के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है। प्रीति की झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। प्रीति ने साल 1998 में शाहरुख खान व मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला। प्रीति इन दिनों भारत में चल रहे आईपीएल-17 के दौरान स्टेडियम में अपनी टीम पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं।

प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन पुरानी यादों की झलकियां दिखाती रहती हैं। अब प्रीति ने एक थ्रोबैक फोटो के माध्यम से 29 साल पुरानी याद ताजा की है। दरअसल प्रीति को पुरानी चीजों में अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर मिली। प्रीति ने आज सोमवार (8 अप्रैल) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मासूमियत के साथ पोज दे रही हैं।

प्रीति ने कैप्शन में लिखा, “कुछ पुरानी चीजें देख रही थी और यह फोटो मिली। हे भगवान!!! मेरा अब तक का पहला फोटोशूट। मैं पूरे 20 साल की थी और मुझे लगता था कि मैं दुनिया के बारे में जो कुछ भी जानना चाहती हूं वह सब जानती हूं...सिवाय फोटो शूट के लिए पोज देने के तरीके के अलावा।”

बता दें प्रीति ‘कल हो ना हो’, ‘वीर जारा’, ‘कोई मिल गया’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘दिल चाहता है’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी पिछली फिल्म 6 साल पहले आई 'भैयाजी सुपरहिट' थी, जिसमें उनके हीरो सनी देओल थे।

संजय दत्त ने लिखा, मैं कोई पार्टी जॉइन नहीं कर रहा हूं और ना ही...

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे हर ओर इसका शोर नजर आ रहा है। बॉलीवुड भी इससे अछूता कैसे रह सकता है। यहां लगातार किसी न किसी एक्टर-एक्ट्रेस के राजनीति के मैदान में कूदने की खबर आ रही है। वैसे भी हर दफा लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा ही देखने में आता है। हाल ही में भाजपा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है। गोविंदा भी शिवसेना (शिंदे) पार्टी जॉइन कर चुके हैं।

अब दिग्गज एक्टर संजय दत्त (64) के राजनीति जॉइन करने की खबरें तैर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संजू बाबा जल्द ही पॉलिटिक्स में करिअर बनाने का ऐलान करने वाले हैं। इस बीच संजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके स्थिति साफ कर दी। संजय ने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे राजनीति जॉइन करने को लेकर जो अफवाहें फैल रही हैं, मैं उन पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं कोई पार्टी जॉइन नहीं कर रहा हूं और ना ही किसी चुनाव में भाग ले रहा हूं।

अगर मैंने राजनीति अखाड़े में कदम रखने का फैसला किया तो मैं ही सबसे पहले इसके बारे में ऐलान करूंगा। मेरे बारे में जो खबरों में दावे किए जा रहे हैं, उस पर विश्वास ना करें।” बता दें कि संजय की मां एक्ट्रेस नरगिस दत्त को 1980 में राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया था। साल 1984 में संजय के पिता अभिनेता सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए। संजय की बहन प्रिया दत्त 2005 से 2014 तक दो बार लोकसभा सांसद रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका