न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘लाहौर 1947’ में सनी के अपोजिट होंगी यह एक्ट्रेस, फैन को इग्नोर कर ट्रोल हुईं कृति, वीडियो हुआ वायरल

दिग्गज एक्टर सनी देओल ने पिछले साल अपनी फिल्म 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फैंस उनकी अगली फिल्म का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 2:00:40

2 News : ‘लाहौर 1947’ में सनी के अपोजिट होंगी यह एक्ट्रेस, फैन को इग्नोर कर ट्रोल हुईं कृति, वीडियो हुआ वायरल

दिग्गज एक्टर सनी देओल ने पिछले साल अपनी फिल्म 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सनी अब ‘लाहौर 1947’ फिल्म में नजर आएंगे। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आई थी और अब इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक ‘लाहौर 1947’ में सनी के साथ बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ प्रीति जिंटा नजर आएंगी।

प्रीति को बुधवार (24 जनवरी) को मुंबई के एक स्टूडियो से बाहर निकलते देखा गया, जहां वह लुक टेस्ट के लिए गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति ने सनी की फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया। माना जा रहा है कि वह इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी। हालांकि अभी तक प्रीति को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि पूर्व में प्रीति और सनी 'हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' और 'फर्ज' जैसी फिल्में साथ कर चुके हैं।

48 वर्षीय प्रीति की पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ सनी के साथ ही थी। उल्लेखनीय है कि 'लाहौर 1947' आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई जाएगी। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे। इसके अलावा संतोषी और सनी इससे पहले साथ में 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में साथ में दे चुके हैं।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन में बिजी हैं कृति सेनन

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन और शाहिद कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। फिलहाल कृति और शाहिद इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। बुधवार (24 जनवरी) को दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों किसी इवेंट से जयपुर से मुंबई लौटे थे।जोड़ी कमाल लग रही थी, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कृति को उसके चलते सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति और शाहिद एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। इस दौरान एक फैन उनका इंतजार कर रही थी। शाहिद ने उसे इशारा करके एक फोटो क्लिक कराने के लिए बुलाया। वह दौड़ते हुए उनके पास आई। जहां शाहिद ने प्यार से उसे गले लगाया और फोटो क्लिक कराई, वहीं कृति उससे बचती दिखीं।

कृति ने फैन से किनारा कर लिया और उसके हाथ बढ़ाने पर भी हाथ मिलाने के बजाय इग्नोर किया। यहां तक कि फैन ने बात करने की कोशिश की तो भी उसे भाव नहीं दिया। कृति की यह हरकत यूजर्स को नागवार गुजरी और उन्हें खूब भला-बुरा कहा। लोगों का कहना है कि कृति कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड दिखा रही हैं। बता दें कि कृति की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप रही थी। दूसरी ओर, शाहिद वेब सीरीज 'फर्जी' में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम