न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रीति भी मुंबई शिफ्ट होंगी! खरीदा अपार्टमेंट, सोनी राजदान को बेटी आलिया-शाहीन ने यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। फैंस उनकी एक्टिंग और खूबसूरती दोनों पर खूब प्यार बरसाते हैं। पिछले कुछ सालों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 7:59:42

2 News : प्रीति भी मुंबई शिफ्ट होंगी! खरीदा अपार्टमेंट, सोनी राजदान को बेटी आलिया-शाहीन ने यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। फैंस उनकी एक्टिंग और खूबसूरती दोनों पर खूब प्यार बरसाते हैं। पिछले कुछ सालों से प्रीति अपनी फैमिली में बिजी हैं। वह विदेश में अपने पति जीन गुडइनफ और दो बच्चों के साथ रहती हैं। इस बीच प्रीति से जुड़ी एक खबर सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह शायद मुंबई शिफ्ट होने वाली हैं। अभी तक प्रीति की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

दरअसल प्रीति ने मुंबई के मशहूर बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लैट या अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1474 वर्ग फुट है। इसकी कीमत 17.01 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये घर पाली हिल इलाके में है। इसका कुल एरिया लगभग 1721 वर्गफुट है। ये फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है। इस फ्लैट के साथ प्रीति को 2 कार पार्किंग और एकस्ट्रा 90 वर्ग फुट का एरिया मिलने की बात सामने आ रही है।

ये फ्लैट टावर के 11वें फ्लोर पर है। इसके ट्रांजेक्शन के लिए 23 अक्टूबर को डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड किए गए हैं। प्रीति ने 85.07 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी का पेमेंट किया है। प्रीति की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर यानी 110 करोड़ रुपए बताई जाती है। प्रीति ने साल 2016 में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी। तब से वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गई थीं। साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया। बता दें कि हाल ही में एक और एक्ट्रेस सोनम कपूर भी विदेश से मुंबई में शिफ्ट हो चुकी हैं।

आलिया ने मां के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी फोटो, लिखा...

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान आज बुधवार (25 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो पोस्ट करते हुए पुरानी यादों को साझा किया। आलिया अपनी मां की गोद में बैठी हुई हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा-“आपके जन्मदिन पर मैं अपने जन्मदिनों में से एक को देखती हूं.. मैंने पूरी पार्टी आपकी गोद में बैठकर बिताई क्योंकि मैं फुले हुए गॉडजिला से बहुत डरती थी जो कि मैं थी। जन्मदिन मुबारक हो मातृत्व.. हम आपके बिना कुछ भी नहीं होंगे.. हर दिन हर एक मिनट के लिए आपके आभारी हैं.. आपसे प्यार।”

इस पोस्ट के जवाब में सोनी ने लिखा, “मेरे जीवन की रोशनी और मेरी आत्मा के केंद्र मेरी प्रियतमा को धन्यवाद…मेरी गोद हमेशा तुम्हारी है और मेरा प्यार भी।” आलिया की सास नीतू कपूर ने सोनी, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और कई लोगों के साथ सेल्फी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी समधनजी। प्यार और आलिंगन।” आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने भी मां सोनी राजदान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,“मेरे ब्रह्मांड का केंद्र–तब, अब, हमेशा। जन्मदिन मुबारक हो मां।” उल्लेखनीय है कि सोनी ने साल 1986 में डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार