न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सान्या सागर से तलाक पर खुलकर बोले प्रतीक बब्बर, इधर-रवीना टंडन की वेबसीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का टीजर रिलीज

80-90 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाले मशहूर एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर इस फील्ड में कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 7:26:10

2 News : सान्या सागर से तलाक पर खुलकर बोले प्रतीक बब्बर, इधर-रवीना टंडन की वेबसीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का टीजर रिलीज

80-90 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाले मशहूर एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर इस फील्ड में कोई कमाल नहीं कर पाए। हालांकि प्रतीक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण समाचारों में हैं। प्रतीक ने साल 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी की थी। यह शादी ज्यादा नहीं चली और इस साल की शुरुआत में दोनों का तलाक हो गया। इस खबर ने सबको हैरत में डाल दिया था। इसके बाद प्रतीक हमेशा इस बारे में बोलने से बचते रहे।

अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मामले में खुलकर बात की। प्रतीक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि शादी करने से पहले एक-दूसरे को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। मैंने जल्दबाजी की। मुझे पर फैमिली प्रेशर भी था। उस समय मैं केवल 32 का था। मुझे 35 की उम्र तक हर हाल में पिता बनना था। हम दोनों प्यार में थे। यही वजह है जो हमने शादी करने का फैसला किया।

हम दोनों ने अपने रिश्ते को सब कुछ दे दिया था। हालांकि हम 2 अलग इंसान थे। हमें एक-दूसरे को समझने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया। हमें लगा कि हम ऐसे ही रिश्ते को चला लेंगे। कंपेटबिलिटी और प्यार हमारे रिश्ते को नहीं टूटने देगा, लेकिन हम गलत निकले। शादी करने से पहले सब कुछ देखना बहुत जरूरी है। ये बात भी सच है कि अगर ये शादी नहीं टूटती तो मुझे असली प्यार नहीं मिलता। प्रतीक इस समय प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर ‘कर्मा कॉलिंग’ के टीजर को किया शेयर

मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की अपकमिंग वेबसीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का टीजर रिलीज हो गया है। रवीना ने खुद इंस्टाग्राम पर नई सीरीज के टीजर को शेयर किया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया। रवीना ने कैप्शन में लिखा है, “जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा? कर्मा को बुलाने दो, मैं संभाल लूंगी। #हॉटस्टारस्पेशल #कर्माकॉलिंग, 26 जनवरी।” टीजर में वॉइसओवर के जरिए दिखाया गया है कि ये सफलता और घमंड की कहानी पर आधारित हो सकती है।

इस सीरीज की कहानी बेहद अलग होने वाली है। इस सीरीज को रुचि नारायण ने डायरेक्ट किया है। यह अमेरिकन सीरीज 'रेवेंज' का अडॉप्शन है जिसका प्रसारण 2011 से 2015 तक हुआ था। रवीना लीड रोल में नजर आएंगी। उनका किरदार बेहद दमदार होने वाला है। जैसे ही सीरीज का टीजर आया तो सोशल मीडिया पर छा गया।

फैंस इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रवीना पिछली बार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'वन फ्राइडे नाइट' में दिखी थीं। इसमें मिलिंद सोमन भी थे। रवीना की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू जंगल' है। रवीना ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम