न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर किया बेबी बंप फोटोशूट, नताशा-अगस्त्य की Photos पर हार्दिक ने दी रिएक्शन

साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष अपनी दमदार एक्टिंग के कारण फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। प्रणिता गंभीर मुद्दों पर बिंदास अंदाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 6:20:26

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर किया बेबी बंप फोटोशूट, नताशा-अगस्त्य की Photos पर हार्दिक ने दी रिएक्शन

साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष अपनी दमदार एक्टिंग के कारण फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। प्रणिता गंभीर मुद्दों पर बिंदास अंदाज में खुलकर अपनी राय रखती हैं। फिलहाल प्रणिता अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में है। प्रणिता ने आज गुरुवार (25 जुलाई) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फोटोशूट शेयर किया है। इसमें वह ब्लैक टॉप और ब्लू कलर की जींस में दिख रही हैं। वह बेबी बंप के चलते जींस में फिट नहीं हो पा रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने जींस पर एक ब्लैक रंग की मोनोकनी पहनी हुई है।

प्रणिता की पैंट का बटन खुला है और वह अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं। प्रणिता ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “राउंड 2...पैंट अब फिट नहीं होती।’ यहां राउंड टू का मतलब है कि वह दूसरी बार गर्भवती हैं। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। प्रणिता ने करीब तीन साल पहले 30 मई 2021 को बिजनेसमैन नितिन राजू के साथ शादी की थी। उनकी एक बेटी 'अरना' है। प्रणिता ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज अप्रैल 2022 में दी थी।

तब एक्ट्रेस ने अपने पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। इस बार प्रणिता ने अपनी सोलो तस्वीरें शेयर की हैं। प्रणिता के प्रोफेशनल फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने बॉलीवुड में भी 'हंगामा 2', 'भुज' जैसी बड़ी फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है। प्रणिता पहले मॉडलिंग करती थीं। साल 2010 में कन्नड़ फिल्म 'पोरकी' से एक्टिंग में डेब्यू किया। उन्होंने तेलुगू फिल्म 'बावा' में भी काम किया। कन्नड़ और तेलुगू इंडस्ट्री में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने तमिल फिल्मों में भी किस्मत आजमाई।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का शादी के 4 साल बाद हो चुका है तलाक

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही तलाक की घोषणा की थी। शादी के 4 साल बाद कपल की राहें जुदा हो गईं। नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट गई हैं। नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह वहां से लगातार खुद को लेकर अपडेट दे रही हैं। फिलहाल वह बेटे के साथ खास पलों को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह अगस्त्य को लेकर सैर पर निकलीं, जहां की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड कीं।

अपनी एक्स वाइफ और बेटे की तस्वीरें देख हार्दिक से रहा नहीं गया और उन्होंने अपने दिल की भावनाएं जाहिर कर दीं। दरअसल नताशा बेटे को लेकर एक थीम पार्क गई थीं। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक दिखाई। वह बेटे के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखीं। इस पर हार्दिक ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। उनके कमेंट से फैंस का दिल खुश हो गया।

हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने भी हार्ट इमोजी के साथ प्यार लुटाया है। दोनों भाइयों की रिएक्शन देख इंटरनेट पर यूजर्स की रिएक्शन की बाढ़ आ गई। फैंस को अब भी उम्मीद है कि हार्दिक और नताशा शायद एक बार फिर से एक हो जाएंगे। कुछ समय डेट करने के बाद उनकी शादी साल 2020 में हुई थी। उसी साल अगस्त्य दुनिया में आया। साल 2023 में कपल ने एक बार फिर धूमधाम से शादी रचाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री