न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह एक्ट्रेस दूसरी बार बनीं मां, दिखाई बेटे की झलक, इस एक्टर ने मंगेतर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष दूसरी बार मां बन गई हैं। प्रणिता ने बेटे को जन्म दिया है। प्रणिता ने खुद फैंस को यह खुशखबरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 8:01:14

2 News : यह एक्ट्रेस दूसरी बार बनीं मां, दिखाई बेटे की झलक, इस एक्टर ने मंगेतर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष दूसरी बार मां बन गई हैं। प्रणिता ने बेटे को जन्म दिया है। प्रणिता ने खुद फैंस को यह खुशखबरी दी है। प्रणिता की पहले से एक बेटी है। प्रणिता ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी थी कि वह एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। प्रणिता ने एक इंटरव्यू में बेटे के जन्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। प्रणिता ने कहा कि यह सब बहुत अच्छा है। मैं और मेरी बेटी अर्ना हम बहुत खुश हैं। अर्ना उसे 'बेबी' कहती है, लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी तक नहीं जानती कि यह उसका भाई है।

मैं पहली गर्भावस्था की तुलना में दूसरी गर्भावस्था के बारे में अधिक जानती हूं। जब मैं पहली बार गर्भवती थी, तो मैं बस हर किसी की सलाह सुनती थी। मुझे कुछ भी पता नहीं था। इस बार मुझे लगता है कि मैं शांत हूं, क्योंकि मैं सब कुछ जानती हूं। बता दें कि प्रणिता ने 30 मई 2021 को बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन नितिन राजू के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी और सोशल मीडिया पर फैंस को सरप्राइज दिया था।

साल 2022 में प्रणिता ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। प्रणिता की प्रोफेशनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'बावा' से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। प्रणिता कन्नड़, तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रणिता ने वर्ष 2021 की फिल्म 'हंगामा-2' में शिल्पा शेट्टी के साथ काम किया था।

एक्टर आदर जैन ने हाल ही अलेखा आडवाणी के साथ की है सगाई

दिवंगत दिग्गज एक्टर राज कपूर के दोहिते/नाति आदर जैन ने हाल ही अलेखा आडवाणी के साथ सगाई की है। आदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह ऐलान किया था। उन्होंने कुछ प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे अलेखा को प्रपोज करते भी दिखे थे। इस पर आदर को उनकी कजिन सिस्टर करिश्मा और करीना कपूर सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी थी। आदर दोनों एक्ट्रेस की बुआ रीमा कपूर के लड़के हैं।

अब आदर ने फिर से अपने इंस्टा हैंडल पर अलेखा के साथ खुद की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें अलेखा जहां खूबसूरत बैकलेस रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं वहीं आदर ब्लू कलर की शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में हैं। पहली तस्वीर में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों वॉक कर रहे हैं। तीसरी सनसेट की तस्वीर है, जहां आदर अलेखा को किस कर रहे हैं। अन्य तस्वीरों में भी दोनों मस्ती के मूड में हैं।

आदर ने इन फोटो के साथ लिखा कि किसी सपने की तरह है। उन्होंने एक कोकोनट ट्री और ईवल आई बनाई। ये तस्वीरें सोशल जमकर वायरल हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि अलेखा मुंबई में रहती हैं और वह एक एंटरप्रेन्योर हैं। फैंस को अब आदर और अलेखा की शादी का इंतजार है। आदर इससे पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय