न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, शेयर की फोटो, ‘सिंघम अगेन’ फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सगाई कर ली है। प्राजक्ता ने आज रविवार (17 सितंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 1:00:01

इस एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, शेयर की फोटो, ‘सिंघम अगेन’ फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सगाई कर ली है। प्राजक्ता ने आज रविवार (17 सितंबर) को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वृषांक संग नजर आ रही हैं। प्राजक्ता ने कैप्शन में लिखा, "वृषांक खनाल अब मेरे एक्स बॉयफ्रेंड हैं।" फोटो में कपल अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। कपल को ब्लैक आउटफीट में देखा गया।

दोनों काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब जाकर उन्होंने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया है। बता दें कि प्राजक्ता ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में एक्टर वरुण धवन की बहन का किरदार निभाया था। प्राजक्ता ने जैसे ही अपनी सगाई को लेकर जानकारी दी, फैंस से लेकर दोस्त हर कोई उन्हें को बधाई दे रहा है। वरुण ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी भेजा है।

वहीं सिंगर नीति मोहन, भारती सिंह, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, गौहर खान, भूमि पेडनेकर, ध्वनि भानुशाली समेत बहुत से सितारों ने प्राजक्ता को शुभकामनाएं दी हैं। बतौर यूट्यूबर करिअर की शुरुआत करने वालीं प्राजक्ता आज के समय में लाखों लोगों की इंस्पिरेशन हैं। सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्राजक्ता का नाम काफी जाना-माना है। प्राजक्ता कुछ वेब सीरीज व शॉर्ट फिल्म्स में भी नजर आ चुकी हैं।

‘सिंघम अगेन’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने शेयर की तस्वीरें

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इन दिनों टीवी की दुनिया के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हुई है। बॉलीवुड को कई सुपरहिट मूवी दे चुके रोहित ने एक बार फिर से फिल्मी दुनिया के लिए कमर कस ली है। रोहित ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ के बाद अब एक और कॉप फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म है ‘सिंघम अगेन’।

इस फिल्म में ‘सूर्यवंशी’ की जैसे एक बार फिर से अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। तीनों सितारे पिछली फिल्मों में वर्दी पहने दुश्मनों की छुट्टी करते हुए दिखे थे। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने शनिवार (16 सितंबर) शाम फिल्म की स्टार कास्ट के साथ ‘सिंघम अगेन’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अजय देवगन ने भी सेट से कुछ फोटो डाली हैं। एक फोटो में अजय, रणवीर व रोहित पूजा करते हुए दिख रहे हैं।

एक में ये तीनों हाथ जोड़े हुए हैं। अजय ने कैप्शन में लिखा-“12 साल पहले, हमने भारतीय सिनेमा को इसका सबसे बड़ा सिनेमाई कॉप यूनिवर्स दिया था। इतने सालों में हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत मजबूत हुई और सिंघम परिवार बड़ा हो गया। आज हम सिंघम अगेन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं!”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार