न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रभास ने शेयर किया अपनी नई फिल्म ‘राजा साब’ का पहला पोस्टर, जानें ‘सालार’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की फिल्म ‘सालार’ अभी तक सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म ने देश-दुनिया में जबरदस्त बिजनेस किया। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 11:54:00

2 News : प्रभास ने शेयर किया अपनी नई फिल्म ‘राजा साब’ का पहला पोस्टर, जानें ‘सालार’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की फिल्म ‘सालार’ अभी तक सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म ने देश-दुनिया में जबरदस्त बिजनेस किया। अब फैंस को प्रभास की अगली फिल्म ‘राजा साब’ का बेसब्री से इंतजार है। यह पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही है। अब इसको लेकर नई अपडेट मिली है। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर लोगों में जोश जगा दिया है।

इसके फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास नए और अतरंगी लुक में दिख रहे हैं। प्रभास लुंगी लहरा रहे हैं। प्रभास का ये साउथ इंडियन लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काली शर्ट, लुंगी और स्लीपर पहने प्रभास को देख उनके फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। प्रभास के बैकग्राउंड में एक गली और उसमें खूब सारी आतिशबाजी देखने को मिल रही है।

प्रभास ने पोस्टर शेयर कर लिखा, “इस त्योहारी सीजन में ये लीजिए ‘द राजा साब’ की पहली झलक। आप सभी को शुभकामनाएं।” प्रभास के लुक को देखकर लग रहा है कि नई फिल्म में वह गली के बादशाह टाइप का कोई रोल कर रहे हैं...बाकी उनका तेवर और फिल्म का टाइटल तो है ही ‘राजा साब।’

22 दिसंबर को रिलीज हुई थी प्रभास की ‘सालार’, डटी हुई है सिनेमाघरों में

‘सालार’ के बाद प्रभास की फैन-फॉलोइंग में खूब बढ़ोतरी हुई है। फिल्म का डायरेक्शन मारुति करेंगे। प्रभास की एक और फिल्म ‘कल्कि 2898’ भी खूब लाइमलाइट में है। इसमें दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन की फिल्म 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' को सिनेमाघरों में रिलीज का चौथा सप्ताह चल रहा है।

एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि अब इसकी कमाई में गिरावट आने लगी है। अब 'सालार' की कमाई के 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने चौथे रविवार (14 जनवरी) को 90 लाख रुपए का कारोबार किया।

इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 403.85 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर के बिजनेस को देखें तो यह फिल्म 705.59 करोड़ रुपए से अधिक कमा चुकी है। 'सालार' के बाद प्रभास एक और फिल्म के लिए प्रशांत नील के साथ सहयोग करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है दिल राजू इस फिल्म के निर्माता होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका