न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत के अगले ही दिन फिर जिंदा हुईं पूनम पांडे, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं उनके फैंस

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की शुक्रवार (2 फरवरी) को सामने आई मौत की खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। कई लोग शौक में डूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 1:33:49

मौत के अगले ही दिन फिर जिंदा हुईं पूनम पांडे, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं उनके फैंस

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की शुक्रवार (2 फरवरी) को सामने आई मौत की खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। कई लोग शौक में डूब गए थे, जबकि कइयों को इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ था कि पूनम मर चुकी हैं। अब आज शनिवार को पूनम (32) ने अपने फैंस और सेलेब्स को राहत भरी खबर दी है। पूनम ने सोशल मीडिया पर आकर बता दिया कि वह जिंदा हैं।

उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने का कारण बताने के साथ फैंस, सेलेब्स, करीबी दोस्त और रिश्तेदारों से माफी भी मांगी। पूनम को लेकर उनकी टीम ने इंस्टग्राम पोस्ट पर जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है। आज पूनम ने वीडियो पर बोला कि मैं आपके साथ यह शेयर करने को मजबूर हो गई हूं, मैं जिंदा हूं। मुझे कोई सर्वाइकल कैंसर नहीं हुआ है, लेकिन इससे कई महिलाओं की जान हर साल जाती है।

इसका कारण है महिलाओं में इसकी जानकारी का अभाव होना। सर्वाइकल कैंसर अन्य कैंसर की तरह नहीं है। इसका संपूर्ण इलाज है। HPV वैक्सीन और शुरुआती स्टेज में डिटेक्शन टेस्ट लेने पर इससे बचाव किया जा सकता है। इस डिजीज से किसी की जान न जाए, इससे बचाव का उपाय हमारे पास है। हम नहीं चाहते कि जानकारी के अभाव से इस बीमारी से कोई दम तोड़ दे। इसलिए आइए इस जागरुकता के साथ इससे मिलकर लड़ें। डेथ टू सर्वाइकल।

पूनम की पब्लिसिटी पर स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल ने दी यह रिएक्शन

इसी के साथ पूनम ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह इस अफवाह को फैलाने के लिए माफी मांगती नजर आ रही हैं। पूनम ने कहा कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लिए अवेयरनेस फैलाने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में जल्दी कोई बात नहीं करता। लोगों को जागरुक करने के लिए ये नाटक करना पड़ा।

ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें जिंदा देख सुकून महसूस कर खुशी जता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स को उनका यह तरीका बिल्कुल ठीक नहीं लगा और उन्हें भला-बुरा बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं। इस मामले में कॉमेडियन सुनील पाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खुशी है कि वे जिंदा हैं। उन्हें पुनर्जन्म मुबारक हो, लेकिन पब्लिसिटी के लिए ऐसा करना सही नहीं है।

पूनम की मौत की खबर पर कंगना रनौत, अनुपम खेर, सिंगर राहुल वैद्यय, राखी सावंत, अंजलि अरोड़ा, बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी, संभावना सेठ, करण कुंद्रा सहित कई सितारों ने रिएक्ट किया था। हालांकि सभी कलाकार हैरान थे। कई मीडिया रिपोर्टों में भी इस बात की सच्चाई पर सवाल उठाए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम