न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने लगाई सोनाक्षी की शादी पर मुहर, मिला इनविटेशन, जब अर्पिता ने सोनाक्षी को कहा था ‘भाभी’

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी की घड़ी नजदीक आती जा रही है। यह जोड़ा 23 जून को विवाह बंधन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 1:29:33

2 News : इस एक्ट्रेस ने लगाई सोनाक्षी की शादी पर मुहर, मिला इनविटेशन, जब अर्पिता ने सोनाक्षी को कहा था ‘भाभी’

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी की घड़ी नजदीक आती जा रही है। यह जोड़ा 23 जून को विवाह बंधन में बंध जाएगा। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वैसे भी आजकल अधिकतर सेलेब्रिटी लास्ट टाइम तक शादी के बारे में पता नहीं चलने देते। वे बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से शादी समारोह की विभिन्न रस्मों की फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग इनविटेशन का ऑडियो कार्ड वायरल हुआ था।

यह इंडस्ट्री के कई लोगों को मिला है। मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को भी शादी का न्योता मिला है। निमंत्रण मिलने के बाद पूनम ने एक बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। पूनम ने 'इंस्टा बॉलीवुड' से बात करते हुए कहा कि सोनाक्षी ने बहुत प्यारा इनविटेशन भेजा है। मैं उसे तब से जानती हूं जब वो एक छोटी बच्ची थी। भगवान उसे ढेरों खुशियां दे। वो बहुत प्यारी बच्ची है। जहीर उसे खुश रखना।

वो हम सबके लिए बहुत ही खास है। याद रखना वो बहुत प्यारी बच्ची है। पूनम ने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। वह ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं। बता दें कि इनविटेशन कार्ड में दूल्हा-दुल्हन ने सभी लोगों से लाल रंग ना पहनने की भी अपील की है। जब सोनाक्षी के पिता एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने भी शादी की जानकारी होने से मना कर दिया।

poonam dhillon,actress poonam dhillon,sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,sonakshi zaheer marriage,arpita khan,Salman Khan,sonakshi bhabhi

अर्पिता खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे सोनाक्षी और जहीर

सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड जहीर सुपरस्टार सलमान खान के करीबी दोस्त के बेटे हैं और इसी वजह से पूरा खान परिवार उनसे काफी करीब है। ऐसे में जब सलमान की बहन अर्पिता खान ने अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की थी, तो उसमें सोनाक्षी और जहीर दोनों शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उनमें से एक में अर्पिता ने सोनाक्षी को 'भाभी' कहा था।

हालांकि बाद में अर्पिता ने इस पोस्ट को हटा दिया। इसके बाद जब अर्पिता ने एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की कुछ झलकियां शेयर की थीं, जिनमें जहीर को सोनाक्षी के कंधे पर हाथ रखे हुए देखा गया था। इसके बाद उनके रिश्ते की अटकलें तेज हो गई थीं। वैसे जब सोनाक्षी ने करीब दो साल पहले अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, तब फैंस को एंगेजमेंट का शक हुआ था।

सोनाक्षी ने 9 मई 2022 को इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्रीमैन के साथ पोज देते हुए तस्वीरें साझा की थीं। सोनाक्षी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर को बॉलीवुड में लाने में सलमान ने अहम भूमिका निभाई है। सोनाक्षी की पहली फिल्म ‘दबंग’ सलमान के साथ थी। जहीर को भी सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने ‘नोटबुक’ फिल्म से लॉन्च किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क