न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा 45 करोड़ रुपए का बंगला, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को लेकर सस्पेंस खत्म

पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपनी चमक बिखेर रही हैं। पूजा जल्द ही शाहिद कपूर के साथ ‘देवा’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 6:50:35

2 News : इस एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा 45 करोड़ रुपए का बंगला, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को लेकर सस्पेंस खत्म

पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपनी चमक बिखेर रही हैं। पूजा जल्द ही शाहिद कपूर के साथ ‘देवा’ फिल्म में नजर आएंगी, जो क्राइम थ्रिलर है। पूजा पिछले साल सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में दिखी थीं। फिलहाल पूजा को लेकर खबर आ रही है कि वह अपने नए घर में जाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूजा के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने 45 करोड़ रुपए में 4000 वर्ग फुट की एक प्रॉपर्टी खरीदी है जो सी फेसिंग है।

पूजा इस शानदार बंगले में शिफ्ट हो रही हैं। यह घर मुंबई के बांद्रा में है। इस आलीशान घर से समुद्र के नजारे दिखते हैं इसके अलावा पूजा के पास मुंबई के बांद्रा में ही थ्री बीएचके फ्लैट भी है। इस खूबसूरत फ्लैट की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई जाती है। 33 साल की पूजा महंगी कारों की भी शौकीन हैं। पूजा के पास कई लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है।

इनमें 1.50 करोड़ की मर्सिडीज बेंज-एस-क्लास, 75 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स3 जैसी बेहतरीन कारें शुमार हैं। पूजा एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। पूजा कई ब्रांड्स को भी प्रमोट करती हैं। पूजा प्रेसटीज, मिन्त्रा, बाटा, पेप्सी, लोरियल पैलेस, ओप्पो और क्लोजअप जैसे कुछ बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन कर मोटी फीस वसूलती हैं। पूजा की टोटल नेटवर्थ 55 करोड़ रुपए के आस-पास है।

pooja hegde,pooja hegde luxury property,mumbai,actress pooja hegde,kisi ka bhai kisi ki jaan,deva,rajan shahi,yeh rishta kya kehlata hai

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के ऑफ एयर होने की अफवाह पर बोले प्रोड्यूसर राजन शाही

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल से हिना खान से लेकर शिवांगी जोशी जैसे कई कलाकारों को खूब फेम मिला। पिछले कुछ समय से इसके ऑफ एयर होने की चर्चा चल रही है। अब एक बार फिर इसके बंद होने से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। दरअसल राजन ने हाल ही में 'अनुपमा' के सेट पर शाही इफ्तार पार्टी दी थी।

'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक तब राजन ने खुलासा किया कि उन्हें चैनल की ओर से शो को बंद करने का नोटिस मिला है। ये नोटिस उन्हें प्रोग्रामिंग टीम से मिला है लेकिन कुछ रोचक ही होगा, जैसा हर बार होता है। पहले भी उन्हें जब-जब शो बंद करने के लिए कहा गया है तो शो की टीआरपी बढ़ जाती है। दर्शक नहीं चाहते कि यह बंद हो। शो को राजन अपने बच्चे की तरह मानते हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब शो की टीआरपी इतनी गिर गई थी कि इसे ट्रोल भी किया गया। मौजूदा समय में शो में चौथी पीढ़ी चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष