न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस विवाद में फंसे एल्विश, हुई FIR दर्ज, अक्षय के साथ ट्विंकल की शादी नहीं चाहती थीं डिंपल

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने जब से BB OTT 2 का खिताब जीता है तब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 1:04:05

2 News : अब इस विवाद में फंसे एल्विश, हुई FIR दर्ज, अक्षय के साथ ट्विंकल की शादी नहीं चाहती थीं डिंपल

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने जब से BB OTT 2 का खिताब जीता है तब से उन्हें लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। खास तौर से एल्विश लगातार किसी न किसी विवाद में फंस रहे हैं। उनके खिलाफ सांपों की तस्करी का मामला चल रहा है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ के लिए एल्विश हाल ही में लखनऊ के ईडी ऑफिस पहुंचे थे। अब एल्विश एक और मुश्किल में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में नियमों का पालन न करने के कारण उन पर आफत आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अंदर फोटो क्लिक करने के लिए एल्विश के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। वाराणसी सत्र अदालत के एक वकील प्रतीक कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। प्रतीक ने दावा किया कि एल्विश को मंदिर के अंदर फोटो लेने की अनुमति दी गई। मंदिर के अधिकारियों ने एल्विश को लेकर पक्षपात दिखाया। मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरे का इस्तेमाल बैन है।

बता दें कि वाराणसी घूमने निकले एल्विश ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए लेकिन इस दौरान स्वर्ण शिखर के पास उन्होंने फोटो खिंचवाकर एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। जैसे ही उनकी तस्वीर बाबा काशी विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर के साथ वायरल हुई कुछ लोगों को यह नागवार गुजरा क्योंकि यह क्षेत्र प्रतिबंधित रेड जोन क्षेत्र है और वहां फोटोग्राफी भी प्रतिबंधित है।

इससे पहले एल्विश को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने पार्टियों में सांपों के जहर के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया था। एल्विश पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

elvish yadav,bigg boss ott 2,bb ott 2,elvish fir,elvish varanasi,elvish photo,elvish police complaint,dimpla kapadia,actress dimple kapadia,Akshay Kumar,twinkle khanna

अक्षय आपसे बात करके आपको अच्छा महसूस करवा सकते हैं : डिंपल कपाड़िया

एक्टर अक्षय कुमार ने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी की है। अक्षय की पत्नी के साथ अपनी सास डिंपल से भी मजबूत बॉन्डिंग है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब डिंपल, ट्विंकल (67) की अक्षय (56) के साथ शादी को लेकर श्योर नहीं थीं। डिंपल ने एफआईसीसीआई एफएलओ जयपुर की एक इवेंट में कहा कि पहले मैं ट्विंकल की अक्षय से शादी नहीं करवाना चाहती थी। लेकिन भगवान का शुक्र है कि ट्विंकल ने शादी की।

अक्षय काफी अच्छे और शानदार इंसान हैं। मैं उन्हें लोगों के साथ बात करते हुए देखती हूं। वे सबकी बातें ध्यान से सुनते हैं। किसी के साथ कार्ड्स खेलेंगे और कभी बास्टेकबॉल। वे आपसे बात करके आपको अच्छा महसूस करवा सकते हैं। इसके अलावा वे शरारती भी हैं। एक दिन अक्षय ने मुझे कहा कि दिल्ली जाना है हमें मिसेज सोनिया से मिलने। लेकिन वह अकेले नहीं जाना चाहते इसलिए मुझे साथ चलने को कहा।

वे जब मुझे पिक करने आए तो कहा कि वे वॉलेट घर भूल गए हैं। इसके बाद वे मुझे अपने घर ले आए। जैसे ही मैं घर गईं तो मुझे पता चला कि अक्षय ने मेरे 50वें बर्थडे की पार्टी रखी थी। उल्लेखनीय है कि अक्षय-ट्विंकल की शादी साल 2001 में हुई थी। उनके एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री