न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशान के बर्थडे पर ‘पिप्पा’ का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने लॉन्च किया भांजी अलीजेह की फिल्म ‘फर्रे’ का ट्रेलर

एक्टर ईशान खट्टर आज बुधवार (1 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 8:09:28

2 News : ईशान के बर्थडे पर ‘पिप्पा’ का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने लॉन्च किया भांजी अलीजेह की फिल्म ‘फर्रे’ का ट्रेलर

एक्टर ईशान खट्टर आज बुधवार (1 नवंबर) को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। जवाब में फैंस को भी ईशान की अपकमिंग फिल्म 'पिप्पा' के ट्रेलर के रूप में रिटर्न गिफ्ट मिल गया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म 'पिप्पा' में ईशान के साथ मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान की भी खास भूमिकाएं हैं। ट्रेलर की शुरुआत में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आवाज सुनने को मिल रही है। रेडियो पर इंदिरा पाकिस्तान से जंग का ऐलान कर रही हैं और इसके बाद बांग्लादेश के इतिहास का सबसे अहम पन्ना लिखने के लिए कुछ आम हिंदुस्तानी रवाना होते दिख रहे हैं, जिनमें इशान भी हैं।

ईशान कैप्टन बलराम मेहता का किरदार निभा रहे हैं। ईशान युद्ध के दौरान 'पिप्पा' की मदद लेता है। फिल्म का नाम उभयचर युद्ध टैंक पीटी-76 (पलावुशी टैंका) से लिया गया है, जिसे 'पिप्पा' के नाम से जाना जाता था। यह घी के एक खाली डिब्बे जैसा होता है, जो आसानी से पानी पर तैरता है। फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब ‘द बर्निंग चैफीज’ में लिखी गई सच्ची घटना पर आधारित है। बता दें कि ईशान एक्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं।

pippa movie,pippa trailer,ishaan khatter,ishaan birthday,farrey movie,farrey trailer,Salman Khan,alizeh agnihotri

सलमान खान ने अलीजेह को दी खूब मेहनत करने की सलाह

सुपरस्टार सलमान खान ने आज बुधवार (1 नवंबर) को मुंबई में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म ‘फर्रे’ का ट्रेलर लॉन्च किया। फर्रे यानी एग्जाम में चीटिंग कराने की पर्ची। फिल्म की कहानी भी परीक्षा में नकल के इर्द-गिर्द ही घूमने वाली है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पैसे के लालच में नियती (अलीजेह) अमीर घरों के बच्चों को स्कूल में फर्रे पास करती हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में अलीजेह के पिता का किरदार निभा रहे रोनित रॉय अपनी बेटी का एडमिशन देश के सबसे महंगे स्कूल में कराते हैं। अलीजेह आईआईटी से पढ़ाई करके खूब पैसा कमाना चाहती हैं। फिल्म में सौमेंद्र पढी भी अहम रोल में हैं। सलमान ने फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “अब होगा इनका असली टेस्ट।”

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने कहा कि अलीजेह की किस्मत इस फिल्म की किस्मत से नहीं जुड़ी हुई है, पर अगर वो इस फिल्म के बाद संतुष्ट हो गईं और मेहनत बंद कर दी तो उनका करिअर खत्म हो जाएगा। सलमान ने उन्हें खूब मेहनत करने की सलाह दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार