न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पवित्रा ने बताई एजाज से ब्रेकअप की वजह, इस एक्टर के साथ बचपन में हुई थी गंदी हरकत की कोशिश

मशहूर टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया पिछले कुछ समय से प्रोफेशनल लाइफ के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। थोड़े...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 1:23:08

2 News : पवित्रा ने बताई एजाज से ब्रेकअप की वजह, इस एक्टर के साथ बचपन में हुई थी गंदी हरकत की कोशिश

मशहूर टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया पिछले कुछ समय से प्रोफेशनल लाइफ के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। थोड़े दिनों पहले पवित्रा और एक्टर एजाज खान का ब्रेकअप हो चुका है। करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने और रिलेशनशिप में रहने के बाद पवित्रा और एजाज ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ‘बिग बॉस 14’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। अब पवित्रा ने एजाज के साथ रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

पवित्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनका और एजाज का ब्रेकअप क्यों हुआ। पवित्रा ने IANS से खास बातचीत में में कहा कि सोच नहीं मिलती, आप तो बहुत कोशिश करते हैं। लोग ये सवाल करते हैं कि तीन साल के बाद पता चला कि सोच नहीं मिलती है। इतने साल आप अपने रिश्ते के लिए कोशिश करते हो इससे भागते नहीं हो। तो हम कोशिश कर रहे थे। बात नहीं बनी तो किसी रिश्ते में क्यों पड़ें, जिसमें आगे चलकर और भी जटिलताएं हो सकती हैं।

बेहतर है कि वो चीज खत्म कर दें। मैं अब इन सब चीजों को भूलने की कोशिश कर रही हूं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हूं। पवित्रा ने कुछ किलो वजन कम करके वापस शेप में आने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने इसे अपना नया जीवन बताया और इस बात पर जोर दिया कि उम्र महज एक संख्या है, जिसे वह शान से बनाए रखना चाहती हैं।

एजाज और पवित्रा ने अक्टूबर 2022 में अपनी सगाई की घोषणा भी की थी। इसी साल फरवरी में पवित्रा ने अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की थी। पवित्रा टीवी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका अंदाज बेहद कातिलाना है। पवित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। वह फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

pavitra punia,actress pavitra punia,eijaz khan,pavitra eijaz,pavitra eijaz breakup,bigg boss 14,sudhanshu pandey,anupama,vanraaj

‘अनुपमा’ फेम सुधांशु पांडे को सेक्शुअली मोलेस्ट करना चाह रहा था डॉक्टर

एक्टर सुधांशु पांडे कई सालों से टीवी की दुनिया में धूम मचा रहे सीरियल ‘अनुपमा’ में ‘वनराज’ का किरदार निभा लोगों का प्यार बटोर रहे हैं। वह मॉडल, सिंगर और एक्टर हैं। अब हाल ही में सुधांशु ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच से लेकर अपने बचपन की मॉलेस्टेशन तक की कहानी बताई। सुधांशु ने कहा कि हमारे फैमिली फ्रेंड की बेटी की शादी थी बहुत छोटे शहर में। उस वक्त मैं छोटा था शायद 12 या 13 साल का। तो हम गए वहां बहुत सारे थे।

वहां एक डॉक्टर भी था वो भी फैमिली फ्रेंड था। तो वो डॉक्टर मुझसे फ्रेंडली हो गया। मैं एक गुड लुकिंग बच्चा था और इंग्लिश में बात कर रहा था तो वह मुझसे बात करने लगा। उसने फिर मुझे एक कमरे में बुलाया और वह मुझे सेक्शुअली मोलेस्ट करना चाह रहा था। उस वक्त मैं छोटा था लेकिन तब भी मैंने हिम्मत दिखाई और अपनी मम्मी को जाकर सब बताया।

उस वक्त जो हुआ वो एक्सपीरियंस मेरे बाद में भी काम आया। अगर कोई डायरेक्टर या कोई भी आपको ऑफर कर रहा है तो मैं समझ जाता हूं वो क्या चाहता है। मैं पहले ही क्लीयर कर देता था सबको कि भाई मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाला। मुझे शॉर्टकट की जरूरत ना कभी थी और ना जरूरत पड़ेगी इसलिए मुझे कभी लाइफ में कोई पछतावा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष