न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ब्रेकअप और पिता की मौत से बेहद आहत थीं पवित्रा, इस फिल्म में फैंस को यह सौगात देंगी परिणीति

एक्ट्रेस व मॉडल पवित्रा पुनिया पिछले कुछ दिनों से एक्टर एजाज खान से अपने ब्रेकअप को लेकर लाइमलाइट में हैं। अब पवित्रा ने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 11:51:40

2 News : ब्रेकअप और पिता की मौत से बेहद आहत थीं पवित्रा, इस फिल्म में फैंस को यह सौगात देंगी परिणीति

एक्ट्रेस व मॉडल पवित्रा पुनिया पिछले कुछ दिनों से एक्टर एजाज खान से अपने ब्रेकअप को लेकर लाइमलाइट में हैं। अब पवित्रा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे पिता की मौत का दर्द और ब्रेकअप के बाद उनका क्या हाल हुआ। पिछले अगस्त से पवित्रा की जिंदगी में तूफान मचा हुआ है। वह काफी कुछ झेल चुकी हैं। इस दौरान पवित्रा ने पिता को खो दिया था।

जब पवित्रा इस दर्द को झेल रही थीं तो उसी समय उनके और एजाज के ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी थीं। पवित्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैंने मेरे पिता को खोया तो वो मेरी लाइफ का सबसे बुरा फेज था। मैं पूरा दिन बेड के एक किनारे पर बैठकर बिता देती थी। मैं बेड के जिस किनारे पर बैठी रहती थी, वहां पर एक बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसे देखकर कोई भी ये कहेगा कि वहां कितना वजन रखा था तो ऐसा हो गया।

मैं बस वहां बैठी रहती थीं बिना किसी सपोर्ट के, उस टाइम मेरे पास कोई भी मेंटल सपोर्ट नहीं था और वही टाइम था जब मैं अपने ब्रेकअप से भी जूझ रही थी। जब पापा को खोया तब ब्रेकअप हुआ, मेरे पापा एक खूबसूरत इंसान थे। मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थे मेरे पापा और मेरे दिल के बेहद करीब भी थे। गौरतलब है कि पवित्रा और एजाज ने ‘बिग बॉस 14’ में शिरकत की थी। उसी दौरान घर में वे एक-दूसरे के करीब आ गए। बाद में वे लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन पिछले दिनों दोनों के रास्ते अलग हो गए।

pavitra punia,actress pavitra punia,eijaz khan,pavitra eijaz,pavitra breakup,pavitra father death,parineeti chopra,actress parineeti chopra,chamkila movie,diljit dosanjh

‘चमकीला’ फिल्म में परिणीति ने गाए हैं कई गाने, फिल्म में दिलजीत के अपोजिट हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पिछले दिनों पहली बार एक लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर के रूप में परफोरमेंस दी थी। अब उन्होंने सिंगिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल परिणीति अपनी अगली फिल्म 'चमकीला' के जरिए फैंस को एक सरप्राइज देने वाली हैं। परिणीति ने खुलासा किया कि वह डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' के करीब 15 गानों को अपनी आवाज में सजाने वाली हैं।

इस फिल्म में वह पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ दिखेंगी। बता दें कि 'चमकीला' विवादास्पद पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें उनके विद्रोही रवैये के लिए जाना जाता था। फिल्म में परिणीति ‘चमकीला’ की पत्नी और को-सिंगर अमरजोत कौर की भूमिका निभाते हुए दिखेंगी। दिलजीत को 'चमकीला' के किरदार को पर्दे पर उतारते देखा जाएगा।

परिणीति इस फिल्म के साथ खास तौर पर इसीलिए जुड़ी हैं, क्योंकि इसमें उन्हें कई गानों में अपनी आवाज आजमाने का मौका मिला है। परिणीति इससे पहले 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'केसरी' जैसी फिल्मों में भी गाना गा चुकी हैं। परिणीति का कहना है कि जब फिल्म के दौरान दिलजीत ने उन्हें गाते हुए सुना तो उन्होंने लाइव कॉन्सर्ट की सलाह दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम