न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पवित्रा-एजाज ने कंफर्म किया ब्रेकअप, दीं शुभकामनाएं, अक्षय ने नई फिल्म ‘सरफिरा’ की रिलीज डेट बताई

एक्टर एजाज खान और एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने साल 2020 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में शिरकत की थी। इसके बाद से ही वे खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Feb 2024 1:54:46

2 News : पवित्रा-एजाज ने कंफर्म किया ब्रेकअप, दीं शुभकामनाएं, अक्षय ने नई फिल्म ‘सरफिरा’ की रिलीज डेट बताई

एक्टर एजाज खान और एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने साल 2020 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में शिरकत की थी। इसके बाद से ही वे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो के दौरान उनके प्यार की शुरुआत हुई थी। बाद में भी कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। अब खबर है कि 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ये कपल अलग हो गया है। पिछले कुछ वक्त से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही थीं और वे आपसी सहमति से अलग हो चुके हैं।

उन्होंने ब्रेकअप की खबरों पर मोहर लगाते हुए एक-दूसरे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल 5 महीने पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुका है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पवित्रा ने टूटते रिश्ते को कंफर्म किया है। पवित्रा ने कहा कि हर चीज की एक शेल्फ लाइफ होती है, कुछ भी परमानेंट नहीं होता। रिश्तों में भी, एक शेल्फ-लाइफ हो सकती है।

एजाज और मैं महीनों पहले अलग हो गए हैं और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन रिश्ता टिक नहीं सका। इस बारे में एजाज का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि पवित्रा को वह प्यार और सफलता मिलेगी जिसकी वह हकदार है। वह हमेशा मेरी दुआओं का हिस्सा रहेंगी। बता दें कि एजाज और पवित्रा ने सगाई की थी। एजाज ने पवित्रा को डायमंड रिंग देकर शादी के लिए प्रपोज किया था।

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी ‘सरफिरा’ की खुशखबरी

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस बीच अक्षय ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। अक्षय ने आज मंगलवार (13 फरवरी) को अपनी नई फिल्म ‘सरफिरा’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें अक्षय मुस्कुराते हुए बाइक पर स्टंट करते दिख रहे हैं।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान करते हुए लिखा, “सपने बड़े देखो....लोग आपको क्रेजी कहेंगे....सरफिरा इस 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।” ‘सरफिरा’ तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘सोरारई पोटरू’ का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में सूर्या लीड एक्टर थे।

‘सोरारई पोटरु’ एक किसान की कहानी है, जो आम आदमी को फ्लाइट का सफर कराने के लिए भारत की पहली कम लागत वाली एयरलाइन बनाता है। इसके डायरेक्टर नेशनल अवार्ड विनर सुधा कोंगारा थे और वही ‘सरफिरा’ को भी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में अक्षय व सूर्या के साथ ज्योतिका, राधिका मदान भी नजर आएंगी। अक्षय इस फिल्म के को प्रोड्यूसर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम