न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेग्नेंसी पर बार-बार अटकलें लगने पर बोलीं पत्रलेखा, तलाक की सुनवाई को लेकर निखिल पर बिफरीं दलजीत

राजकुमार राव काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माने जाते हैं। वे कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं को पूरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 1:26:18

2 News : प्रेग्नेंसी पर बार-बार अटकलें लगने पर बोलीं पत्रलेखा, तलाक की सुनवाई को लेकर निखिल पर बिफरीं दलजीत

इन दिनों ‘स्त्री 2’ फिल्म से धूम मचा रहे राव काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माने जाते हैं। वे कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं को पूरी शिद्दत के साथ अंजाम दिया है। राजकुमार अपने काम को लेकर जितने समर्पित हैं उतने ही वे अपने परिवार के प्रति भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लंबे समय तक एक्ट्रेस पत्रलेखा को डेट करने के बाद साल 2021 में उनके साथ शादी कर ली थी। तब से ही पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जाती रहती हैं। बार-बार कहा जाता है कि वह जल्द ही मां बन सकती हैं।

अब पत्रलेखा ने इस बारे में बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि लगातार अफवाहों ने उन्हें शुरू में बहुत परेशान किया था। उन्हें तब बहुत चिढ़ होती थी जब लोग यह मान लेते थे कि वह गर्भवती हैं, जबकि वास्तव में उनका पेट फूला हुआ रहता था। पत्रलेखा ने कहा कि कितनी ही बार ऐसा हुआ है कि मेरा पेट फूला हुआ था, लेकिन लोगों को लगता है कि मैं गर्भवती हूं। अब उन लोगों को कौन समझाए कि महीने में कुछ दिन ऐसे होते हैं जब अच्छा महसूस नहीं होता। पहले मैं इन चीजों से परेशान रहती थीं, लेकिन फिर मैंने लोगों के कमेंट पढ़ना बंद कर दिया।

अब मुझे इन सब चीजों की परवाह नहीं है। मैं तस्वीरें पोस्ट करती हूं लेकिन कमेंट नहीं पढ़तीं। कई बार ऐसा होता है जब मेरा पेट फूला हुआ दिखता है और लोग तुरंत ही फैसला ले लेते हैं। मैं एक लड़की हूं और मेरे जीवन में ऐसे दिन आते हैं, जो वास्तव में खुशनुमा नहीं होते। जब भी मुझे असहज महसूस होता है, तो मैं पैपराजी से अनुरोध करती हूं कि वे मुझे क्लिक न करें और वे सम्मानपूर्वक सहमत हो जाते हैं। बता दें कि पत्रलेखा ने ‘सिटीलाइट्स’ (2014) सहित कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।

pataralekha,actress patralekha,rajkummar rao,patralekha rajkummar,patralekha pregnancy,dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,nikhil patel,shalin bhanot

दलजीत कौर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया दिल का हाल, निकाली भड़ास

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों दूसरी शादी भी टूट जाने के कारण खबरों में हैं। एक्टर शालीन भनोट से तलाक के बाद दलजीत ने पिछले साल केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही वे अलग हो गए और मामला तलाक तक पहुंच गया। तलाक की सुनवाई केन्या कोर्ट में शुरू हो गई है। दलजीत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंबे नोट के साथ कोर्ट की कार्रवाई की जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने पोस्ट डिलीट भी कर दी, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

दलजीत ने लिखा, “आज केन्या में मेरी अदालत में सुनवाई थी। उनके वकील जज को केवल एक ही बात साबित कर रहे हैं कि कोई शादी नहीं हुई। एफआईआर दर्ज करते समय भारतीय पुलिस ने मुझे बताया कि अगर वह शादी से इनकार करता है तो गवाहों के साथ परंपराएं उसे सलाखों के पीछे डालने के लिए पर्याप्त हैं। क्या केन्या के टॉप नेता इस शादी में शामिल नहीं हुए थे? क्या आप सभी ने अपने सभी फंक्शन्स में एक पत्नी को इनवाइट नहीं किया? या मैं सिर्फ एक मिस्ट्रेस थी, जिसे शादीशुदा महिला की तरह बुलाया जा रहा था।

तुम्हारे वकील ने मुझे फोन करके यह क्यों बताया कि तलाक पर साइन हो चुके हैं और कोई विरोध या विवाद नहीं है? और क्या तुम्हारी पहली पत्नी साइन किए तलाक के आधार पर छोटे बच्चे को अमेरिका ले गई? मुझे तुम पर शर्म आती है कि तुम यह साबित कर रहे हो कि तुमने मुझसे शादी नहीं की है। ये बात तुम्हें मुझे करवाचौथ पर ही बतानी चाहिए थी, जहां मैं रात के 11:30 बजे तक अपने पति के लिए व्रत रख रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री