न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान तेवर दिखा रहे हैं... उनको माफी मांगनी चाहिए, Pathan Controversy पर बोली VHP

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि अगर गाने के लिए शाहरुख माफ़ी नहीं मांगते तो उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने दी जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 4:42:06

शाहरुख खान तेवर दिखा रहे हैं... उनको माफी मांगनी चाहिए, Pathan Controversy पर बोली VHP

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर शुरू हुआ विवाद हर दिन बढ़ता जा रहा है। 'बेशर्म रंग' गाना आते ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो गई। गाने के एक खास सीन को लेकर हंगामा होना शुरू हो गया, जिसमें दीपिका ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि अगर गाने के लिए शाहरुख माफ़ी नहीं मांगते तो उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने दी जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद ने भी इस गाने को लेकर आपत्ति जताई। संगठन के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा था कि 'भगवा को बेशर्म बताते हुए बेहूदा और आपत्तिजनक किस्म की एक्टीविटी करना, एंटी हिंदू मानसिकता की हद है।'

इस विवाद के बीच शाहरुख खान, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे और वहां उन्होंने सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए एक जोरदार स्पीच दी। शाहरुख की स्पीच जनता को बहुत पसंद आई, मगर इससे गाने को लेकर चल रहा विवाद और गर्म हो गया है।

'पठान' की रिलीज रोकने की धमकी

शाहरुख की स्पीच का पलटवार करते हुए विश्व हिंदू परिषद की तरफ से एक और बयान सामने आया है। संगठन के जॉइंट सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने शाहरुख खान के बर्ताव को एरोगेंट बताया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान माफी मांगने की बजाय एरोगेंट हो रहे हैं। कोलकाता में खान ने कहा कि भारत का सोशल मीडिया संकरी मानसिकता वाला हो गया है।

जैन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'अगर शाहरुख माफी नहीं मांगते तो हम उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने देंगे।'

उनका कहना है कि भगवा रंग को 'बेशर्म रंग' गाने के साथ जोड़ के शाहरुख की 'पठान' ने हिंदू धर्म और पूरे भारत का अपमान किया है।

शाहरुख ने कोलकाता में कही ये बात

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर आज के दौर में सोशल मीडिया पर बने नेगेटिव माहौल को देखते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'आज सोशल मीडिया पर एक कलेक्टिव नैरेटिव बना दिया जाता है। मैंने कहीं पढ़ा था कि नेगेटिविटी से सोशल मीडिया की खपत बढती है, जिससे फिर इसकी कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ जाती है।'

शाहरुख ने आगे कहा कि इतनी नेगेटिविटी के बीच भी वो और उनके जैसे सभी पॉजिटिव लोग 'जिंदा हैं!'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत