न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पटौदी परिवार ने ऐसे मनाया शर्मिला का जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें, धर्मेंद्र को हेमा ने यूं किया बर्थडे विश

एक्टर सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर आज शुक्रवार (8 दिसंबर) को अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर तमाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 6:32:34

2 News : पटौदी परिवार ने ऐसे मनाया शर्मिला का जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें, धर्मेंद्र को हेमा ने यूं किया बर्थडे विश

एक्टर सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर आज शुक्रवार (8 दिसंबर) को अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शर्मिला की बहू एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश करते हुए लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। करीना द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई एक फोटो में वह शर्मिला के साथ दिख रही हैं।

दूसरी तस्वीर में शर्मिला अपनी बहू को गाल पर किस करते हुए जमकर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में शर्मिला अपने पोते तैमूर अली खान के साथ दिख रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, ''मां इन लॉ का जन्मदिन 8-12-2023।'' दरअसल सैफ-करीना के घर पर ही शर्मिला का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर पूरा पटौदी परिवार मौजूद था। शर्मिला की बेटी सोहा अली खान पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ पहुंची थीं तो वहीं सैफ की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम भी इस मौके पर बड़ी अम्मा से मिलने पहुंचे।

शर्मिला की दूसरी बेटी सबा अली खान भी इस जश्न में शामिल हुईं। सारा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें शर्मिला केक काट रही हैं तो वहीं कुणाल गा रहे हैं- “बार-बार दिन ये आए।” उल्लेखनीय है कि शर्मिला ने 60-70 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में लीड रोल कर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता था। बाद में शर्मिला ने कैरेक्टर रोल से भी काफी प्रभावित किया। शर्मिला अंतिम बार मनोज बाजेपयी की मूवी 'गुलमोहर' में नजर आई थीं।

हेमा मालिनी ने फोटो शेयर करने के साथ किया अपने प्यार का इजहार

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी आज 8 दिसंबर को अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं हेमा मालिनी ने उनके लिए एक खास पोस्ट की है। हेमा ने धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर प्यारा सा संदेश लिखा।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “कई सालों के मेरे सबसे प्यारे जीवन साथी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, स्वस्थ और आनंदमय। आपको वह सारा प्यार मिले जो आपका दिल पा सकता है, सारी खुशियां एक दिन ला सकता है और वे सभी आशीर्वाद जो एक जीवन में प्रकट हो सकते हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं।

मुझे आशा है कि आप देख सकते हैं कि आप मेरे लिए कितने खास हैं। मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक। फोटो में हेमा गहनों से सजी गुलाबी रेशम की साड़ी पहने हैं। धर्मेंद्र कैमरे के सामने एक प्यारी सी मुस्कान बिखेर रहे हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र के बेटे सनी, बॉबी, बेटी ईशा के साथ सायरा बानो, अजय देवगन, काजोल और कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे