न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलजीत दोसांझ को परिणीति ने इस अंदाज में दी बधाई, बर्थडे बॉय एक्टर-सिंगर ने मौनी के साथ गाना किया रिलीज

बॉलीवुड व पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ आज शनिवार (6 जनवरी) को अपना 40वां जन्मदिन मना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 7:34:09

दिलजीत दोसांझ को परिणीति ने इस अंदाज में दी बधाई, बर्थडे बॉय एक्टर-सिंगर ने मौनी के साथ गाना किया रिलीज

बॉलीवुड व पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ आज शनिवार (6 जनवरी) को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलजीत को इस मौके पर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी एक बेहद खास फोटो पोस्ट कर दिलजीत को बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर दिलजीत के साथ फोटो पोस्ट की। इसमें दिलजीत उनकी आगामी फिल्म ‘चमकीला’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि परिणीति ‘चमकीला’ की पत्नी यानी ‘अमरजोत कौर’ के लुक में हैं। ये फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर में दिलजीत के बाल छोटे हैं और उन्हें ऑफ-व्हाइट पारंपरिक पोशाक में देखा जा सकता है। उनके हाथ में म्यूजिक इंस्ट्यूमेंट है और चेहरे पर मुस्कान है।

दूसरी तरफ, परिणीति काले सलवार के साथ काले और सफेद चेक वाले कुर्ते में मनमोहक लग रही हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “मेरा यारा, मेरा प्यारा, मेरा चमकीला। हैप्पी बर्थडे जी....तुम्हें बहुत सारी खुशियां और अच्छी सेहत मिले...मैं हमारे साथ में गाना गाने को मिस करती हूं...और मैं दुनिया को ये दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती कि हमने चमकीला में क्या बनाया है।”

उल्लेखनीय है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब ये जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। फिल्म एक पंजाबी कपल सिंगर ‘चमकीला’ और ‘अमरजीत कौर’ की जिंदगी पर बेस्ड है। फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था। दिलजीत ‘उड़ता पंजाब’ और ‘गुड न्यूज’ जैसी हिट मूवीज के साथ कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

दिलजीत दोसांझ और मौनी रॉय पहली बार साथ आए नजर

दिलजीत दोसांझ ने अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ एक शानदार पंजाबी गाना रिलीज किया। वे पहली बार साथ नजर आए और रिलीज होते ही गाना ‘लव या’ सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दिलजीत ने गाने की झलक शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “लो जी बर्थडे गिफ्ट ‘लव या’ ये पक्का हो गया है। कोशिश करूंगा हर साल आप लोग को गिफ्ट मिलता रहे जब तक रब चाहता है। गाना ‘लव या’ आज रिलीज हो गया है।”

दिलजीत और मौनी गाने में इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक में दिखे। वे सफेद और ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आए। मौनी सफेद मिनी ड्रेस और ब्लैक लहंगे में कहर ढा रही हैं। गाने के बोल सागर ने लिखे हैं और आवाज दिलजीत ने दी है। मौनी ने दिलजीत को स्पेशल अंदाज में विश किया। मौनी ने गाने की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उनका बेहद खास गाना आज एक खास दिन पर रिलीज हुआ है। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो दिलजीत दोसांझ। तुम ऐसे ही अपने टैलेंट से दिल जीतते रहो।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार