न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राघव का दूर से ऐसे दीदार कर रही हैं परिणीति, विक्रांत को मां ने दी थी लिव इन में रहने की सलाह

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। परिणीति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 7:05:49

2 News : राघव का दूर से ऐसे दीदार कर रही हैं परिणीति, विक्रांत को मां ने दी थी लिव इन में रहने की सलाह

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। परिणीति अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से राघव पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। जहां राघव का ज्यादा वक्त दिल्ली में बीतता है तो वहीं परिणीति अपना वक्त मुंबई और लंदन में व्यतीत करती हैं। हमेशा काम में बिजी रहने वाला ये कपल एक-दूजे को ज्यादा वक्त नहीं दे पाता। वे लॉन्ग डिस्टेंस के चलते कम ही मिल पाते हैं।

परिणीति ने अब वीडियो साझा करके दुनिया को अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की झलक दिखाई है। वीडियो में परिणीति काउच पर बैठकर मुस्कुरा रहीं हैं और फिर वो कैमरा घुमाती हैं। उनके पैर पर लैपटॉप रखा है। इसमें वह राज्यसभा के सत्र के शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। इस दौरान राघव किसी मुद्दे को संबोधित करते हैं। परिणीति ने बताया कि ये सारा असर लॉन्ग डिस्टेंस का है और इसके चलते ही वह राघव से मिल नहीं पा रही हैं।

ऐसे में वह राघव की झलक राज्यसभा सत्र के माध्यम से देख रही हैं। इसके कैप्शन में परिणीति लिखती हैं, “शो बिंज वॉच करने से लेकर अब राघव के सदन में संबोधन को संसद टीवी पर देखते हुए-किसे पता था ऐसा होगा? मीलों दूर से उसे देख पाने के लिए LIVE ही एक जरिया है। लॉन्ग डिस्टेंस।” उल्लेखनीय है कि राघव और परिणीति ने पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। परिणीति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'अमर सिंह चमकीला' थी। इसमें दिलजीत दोसांझ उनके हीरो थे।

विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर को 8 साल डेट करने के बाद की थी शादी

‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर भी धूम मचा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'ब्लैकआउट' थी और इसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली। अब विक्रांत जल्द ही 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगे। वे इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच विक्रांत ने एक पॉडकास्ट में निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया। विक्रांत ने कहा कि मेरी मां ने मुझे शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी।

उनकी यह सलाह मेरे काम भी आई। मैं और शीतल करीब 1 दशक से साथ हैं। हमने शादी से पहले करीब 8 साल एक-दूसरे को डेट किया। हम देखना चाहते थे कि हमारे मिजाज या आकांक्षाएं एक जैसी हैं या नहीं। हमारे मामले में तो लिव इन काम कर गया। हमारी जिंदगी की इच्छाएं एक जैसी थीं। मां ने कहा था कि शादी करने से पहले लिव इन में रहकर देखें। शुक्र है मेरे माता-पिता इतनी आगे की सोच वाले हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलेगा कि साथ रहना ठीक भी रहेगा या नहीं।

इससे सामने वाले व्यक्ति को समझने का भी मौका मिलेगा। मां ने हमें पहले साथ रहने की सलाह दी, जिसका हमें फायदा मिला। विक्रांत ने खुद भी लिव इन में रहने की सलाह दी और कहा कि ये जरूरी है। विक्रांत और शीतल ठाकुर ने 14 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज की और 18 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे। इसी साल फरवरी में विक्रांत एक बेटे के पिता बने।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क