न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नाम का गलत इस्तेमाल करने पर भड़कीं परिणीति, सुमोना ने सफेद बाल फ्लॉन्ट कर दी यह सीख

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सितंबर में आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी हुई थी। परिणीति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 11:21:34

2 News : नाम का गलत इस्तेमाल करने पर भड़कीं परिणीति, सुमोना ने सफेद बाल फ्लॉन्ट कर दी यह सीख

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सितंबर में आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी हुई थी। परिणीति सोशल मीडिया पर आए दिन खुद से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए खुशनुमा फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए फैन पेज पर भड़ास निकाल उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। परिणीति ने शनिवार (25 नवंबर) को अन्य एक्टर्स के फैन क्लबों की क्लास लगाई जो उन्हें गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

परिणीति ने फैन क्लबों का नाम लिए बगैर लिखा, “मैं देख रही हूं कि कई सारे फैन पेज मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करके अपने आर्टिस्ट के फेवर में कोट्स डाल रहे हैं। ये सब फेक है। मैंने किसी के बारे में कोई इंटरव्यू/उद्धरण नहीं दिया है। उन्हें बधाई नहीं दी है या उनकी सराहना नहीं की है। मैं देख रही हूं और आपको रिपोर्ट करूंगी। इसके अलावा-पहले अपने तथ्यों की जांच करें!

थोड़ी सी गूगलिंग कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाती।” परिणीति ने ऐसा क्यों कहा, अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। कई मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि परिणीति ने ये बातें इस समय ‘बिग बॉस 17’ के घर में मौजूद उनकी कजिन मन्नारा चोपड़ा के लिए कही हैं। परिणीति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ थी।

सुमोना चक्रवर्ती के हिसाब से जरूरत की तुलना में ज्यादा मायने रखती है चाहत

एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती यूं तो कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उनकी मुख्य पहचान 'द कपिल शर्मा' शो से होती है। इसमें वह कपिल की पत्नी के रोल में नजर आती हैं। इस बीच सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह अपने सफेद बालों को फ्लॉन्ट कर रही हैं। सुमोना ने इनके साथ एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति समाज की धारणा के बारे में बात की है।

सुमोना ने लिखा, 'ग्रे हेयर'..कई महिलाएं हैं जो मुझे कह रही हैं कि मुझे अपने बाल कलर कर लेने चाहिए क्योंकि ये सफेद दिख रहे हैं। वहीं मेरे जितने भी मेल फ्रेंड्स है वो मेरी तारीफ कर रहे हैं कि मैं इसमें सुंदर दिख रही हूं। ये सब देखकर मैं ये सोच रही हूं कि ऐसा क्या है जो सोसाइटी में रहने वाली महिलाएं अपना नहीं सकती हैं? एक तरफ तो आदमी सफेद बालों में बहुत अच्छे लगते हैं। उनकी तारीफ की जाती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि हम एक्टर हैं और हमें फैशन और समाज में जो हो रहा है, उसकी लगातार जानकारी रखने की जरूरत है। आप जो भी करते हैं (हेयर कलर/बोटोक्स/शादी आदि) - ऐसा इसलिए करें क्योंकि आप करना चाहते हैं। इसलिए नहीं कि जरूरत है। हर गुजरते साल के साथ शरीर में बदलाव आएगा। हमें विकसित होना होगा और खुद को स्वीकार करना सीखना होगा और जितनी खूबसूरती से और शालीनता से हम खुद को स्वीकार करेंगे वो हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे