न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष्ण भक्ति में रमीं परिणीति ने शेयर किया वीडियो, हिना के इस वीडियो को देख भावुक हुए फैंस

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 11:24:17

2 News : कृष्ण भक्ति में रमीं परिणीति ने शेयर किया वीडियो, हिना के इस वीडियो को देख भावुक हुए फैंस

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी हुई थी। परिणीति तब से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। परिणीति इन दिनों लंदन में हैं। उन्हें फैंस से जुड़ना काफी पसंद है और ऐसे में वह लगातार सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद से जुड़ी गतिविधियों की झलक दिखाती रहती है। अब परिणीति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भगवान का आशीर्वाद लेने लंदन के इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर पहुंचीं।

इस दौरान परिणीति को भगवान कृष्ण का भजन गाते देखा गया। परिणीति ने गौ सेवा की एक झलक भी दिखाई है। परिणीति ने जो वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत में वह मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत करते देखी जा सकती हैं। इसके बाद परिणीति मंदिर के अंदर नजर आती हैं, जहां वह कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। इस दौरान परिणीति के साथ उनके दोस्त राजीव अदातिया भी हैं। दोनों मंदिर में आंख बंद किए हाथ जोड़कर कृष्णजी का जाप कर रहे हैं। कृष्णजी का भजन करने के बाद परिणीति ने गौसेवा भी की। वह गाय को चारा खिला रही हैं।

अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों से रूबरू कराते हुए परिणीति ने लिखा, “यहां लंदन में अपने भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जप करके मेरी आध्यात्मिक आत्मा को सुकून मिला। मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। मेरे लिए इस दिन को तय करने और मेरा बनने के लिए राजीव अदातिया को धन्यवाद।” परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' थीं, जिसमें दिलजीत दोसांझ उनके हीरो थे। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया।

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने सिर मुंडवाने का वीडियो शेयर कर लिखा...

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (38) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि इसका कारण सुखद नहीं है क्योंकि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह तीसरी स्टेज में हैं। हिना की जिंदगी का ये सबसे मुश्किल दौर माना जा सकता है। हालांकि वह इस खतरनाक बीमारी का डटकर मुकाबला कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार हेल्थ अपडेट दे रही हैं। फैंस को भी जबसे उनकी बीमारी का पता चला है, तब से ही वे दिन-रात उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। इस समय हिना की कीमोथेरेपी चल रही है।

इससे उनके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे थे। शुरुआत में हिना ने अपने बाल छोटे करवा लिए थे और इसका वीडियो भी शेयर किया था। अब हिना ने सिर मुंडवा लिया है। उन्होंने आंखों में आंसू लिए इसका वीडियो भी साझा किया है। इसमें हिना दिखा रही हैं कि कैसे सिर्फ सिर पर हाथ फेरने से ही उनके बाल गिर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बाल्ड होना पड़ा। हिना ट्रिमर उठाती हैं और फिर खुद दिल पर पत्थर रखकर बालों को काटने लगती हैं।

हिना ने कहा कि वह अपने बाल्ड लुक को भी बेहद खूबसूरत से दिखाएंगी। हिना ने कैप्शन में लिखा, “मेरे इस सफर के सबसे मुश्किल टाइम को नॉर्मल करने की ये एक कोशिश है। याद रखें महिलाएं हमारी ताकत और हमारा धैर्य ही शांति है। अगर हम अपना दिमाग लगा लें, तो कुछ भी चीज मुश्किल नहीं है।” वीडियो देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क