न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति ने राघव के साथ ऐसे मनाया जश्न, ऐश्वर्या-आराध्या ने बच्चन परिवार के साथ नहीं मनाई दिवाली

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने शादी के बाद पहली दिवाली शानदार अंदाज में सेलिब्रेट की है। परिणीति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 6:35:59

2 News : परिणीति ने राघव के साथ ऐसे मनाया जश्न, ऐश्वर्या-आराध्या ने बच्चन परिवार के साथ नहीं मनाई दिवाली

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने शादी के बाद पहली दिवाली शानदार अंदाज में सेलिब्रेट की है। परिणीति ने अब फैंस के लिए इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। परिणीति ने मरून सीक्वेंस साड़ी पहनी हुई है और राघव ब्लैक एथनिक लुक में डैशिंग दिख रहे हैं। पति-पत्नी दोनों ही पूरी तरह से एक-दूसरे में खोए और घर में दिवाली डेकोरेशन के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड करते और रोमांस में डूबे नजर आए।

मांग में सिंदूर लगाए परिणीति एक फोटो में राघव को क्रेजी किस दे रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। परिणीति ने कैप्शन लिखा, “मेरा घर।” इन तस्वीरों में परिणीति ने राघव को कभी गले लगाया तो कभी उनके गाल पर किस किया। एक फोटो में वे पानी में रखे जलते दिए के पास बैठकर एक-दूसरे को निहार रहे हैं।

परिणीति की इस पोस्ट पर भाई सहज चोपड़ा ने 2 ब्लैक हार्ट और एक स्टार से फीलिंग्स बयां की। परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की। बता दें कि परिणीति और राघव की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में हुई थी। तब से ही परिणीति फैंस के लिए कई दफा शादी से जुड़ी फोटो व वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

दिवाली पूजा से कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या व आराध्या

दिवाली के दिन अमिताभ बच्चन की बहू पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दोनों की एयरपोर्ट से तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बच्चन परिवार की दिवाली पूजा से कुछ घंटों पहले ही दोनों स्पॉट हुई थीं। हालांकि मां-बेटी कहां गई हैं, इस बारे में जानकारी नहीं है।

वायरल वीडियो में ऐश्वर्या ब्लैक स्वेटशर्ट और पैंट में तथा आराध्या रेड कलर के को-अर्ड सेट में दिखीं। दोनों ने पैपराजी के लिए एयरपोर्ट पर पोज नहीं दिए, लेकिन अंदर घुसने से पहले स्माइल जरूर पास की। दूसरी ओर, अमिताभ और उनकी बेटी श्वेता को बच्चन परिवार के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

वायरल वीडियो में श्वेता के माथे पर तिलक लगा हुआ था। जहां बिग बी व्हाइट आउटफिट में नजर आए तो वहीं श्वेता ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना हुआ था। अमिताभ ने पूजा की फोटो शेयर करके फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा, “दीपावली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार