न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राघव के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लंदन पहुंचीं परिणीति, तनुज ने बताई 25 दिसंबर को शादी की वजह

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी इसी साल सितंबर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हुई थी। यह डेस्टिनेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 7:35:32

2 News : राघव के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लंदन पहुंचीं परिणीति, तनुज ने बताई 25 दिसंबर को शादी की वजह

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी इसी साल सितंबर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हुई थी। यह डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित किया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की थी। बता दें कि परिणीति शादी समारोह की कई झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं।

साथ ही परिणीति ने और भी कई खास अवसरों से अपने फैंस को रूबरू कराया है। अब एक बार फिर परिणीति ने प्यारे पलों की झलक दिखाई है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंदन से राघव के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। कपल शादी के बाद अपने पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लंदन गया है। परिणीति ने कैप्शन लिखा, “फॉलिंग ऑन माय सांता फॉर लाइफ।”

इसके अलावा परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने अपने क्रिसमस शेंनिगन्स की झलक दिखाई। पहली तस्वीर में एक सुंदर क्रिसमस ट्री है जिसे रेड बाउबल्स, सितारों और लाइट्स से सजाया गया है। पेड़ के पास कई गिफ्ट बैग भी रखे गए हैं। एक टेबल भी है जिसमें घरों और गार्डों की छोटी-छोटी तस्वीरें हैं। एक दूसरी तस्वीर में कुकीज, ब्रेड रोल और पेस्ट्री दिखे।

रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज भी हैं एक्टर, तान्या जैकब के साथ करेंगे शादी

एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे एक्टर तनुज विरवानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही तनुज ने तान्या जैकब के साथ सगाई करके सबको चौंका दिया था। इसके बाद तनुज ने शादी का अचानक ऐलान कर दिया। वे क्रिसमस पर लोनावला में शादी करेंगे। वहां तनुज का फॉर्म हाउस है।

तनुज ने ‘देसीमार्टिनी’ को बताया कि वो क्रिसमस के दिन ही क्यों शादी करने वाले हैं। तनुज ने कहा कि क्रिसमस के दिन शादी करने के पीछे कोई राज नहीं है। मेरे परिवार ने शादी के कई मुहूर्त निकलवाए थे। इनमें से मैंने 25 दिसंबर की तारीख को चुना। मैंने सोचा क्रिसमस के दिन शादी करने से हर साल का सेलीब्रेशन दोगुना हो जाएगा। मेरा परिवार काफी समय से शादी की तैयारी कर रहा है।

हम लोनावला में अपने फॉर्महाउस पर शादी करने वाले हैं। इस बारे में मैंने तान्या को भी बताया था। लोनावला से मेरे बचपन की बहुत सी यादें जुड़ी हैं। अक्सर मैं अपने माता-पिता के साथ लोनावला में समय बिताता था। मैंने काफी पहले ही सोच लिया था कि मैं लोनावला में ही शादी करूंगा। तान्या भी इस बात से राजी थी। यही वजह है जो हमने लोनावला को अपना वेडिंग डेस्टिनेशन बना लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम