न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति ने राघव की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, जैकी ने लड़खड़ाती रकुलप्रीत को संभाला, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पावर कपल की लिस्ट में शुमार है। दोनों अक्सर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 7:05:26

2 News : परिणीति ने राघव की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार, जैकी ने लड़खड़ाती रकुलप्रीत को संभाला, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पावर कपल की लिस्ट में शुमार है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखते हैं। अब परिणीति ने एक बार फिर राघव के लिए अपनी भावनाओं का इजहार किया है। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह पति पर खुलकर प्यार बरसाती हुई नजर आईं। परिणीति इन दिनों राघव के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

इस बीच परिणीति ने जो फोटो साझा की है, उसमें अकेले राघव दिख रहे हैं। राघव ब्राउन पैंट, व्हाइट शर्ट के साथ हाफ पफर जैकेट में कैफे में बैठे हुए फोन चला रहे हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “पति की तारीफ के लिए पोस्ट। आप जैसा कोई नहीं राघव।” इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि परिणीति और राघव ने पिछले साल 24 सितंबर को शादी की थी। शादी से पहले की रस्में दिल्ली में शुरू हुईं, जिसके बाद एक सूफी नाइट समारोह हुआ।

इसके बाद कपल ने परिवार के सदस्यों के साथ कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में उदयपुर में हल्दी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी के बाद शादी की थी। शादी के बाद परिणीति ने कई दिनों तक फैंस को फोटो और वीडियो के माध्यम से लगातार विभिन्न समारोहों की झलकियां दिखाई। परिणीति के वर्कफ्रंट पर नजर डालं तो उनकी पिछली फिल्म दिलजीत दोसांझ के साथ ‘अमर सिंह चमकीला’ थी। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। लोगों को परिणीति का काम खूब पसंद आया।

‘धर्मवीर 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे रकुलप्रीत और जैकी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इसी साल फिल्ममेकर व एक्टर जैकी भगनानी के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही। रकुल और जैकी शनिवार (20 जुलाई) को मुंबई में मराठी फिल्म ‘धर्मवीर 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए।

इस दौरान रकुलप्रीत एक ऊप्स मूमेंट की शिकार हुईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रकुल गिरने से बाल-बाल बचती नजर आ रही हैं। दरअसल हुआ यूं की रकुल का पैर साड़ी में उलझ गया, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा। खुशकिस्मती से जैकी ने उनका हाथ थाम उन्हें गिरने से बचा लिया। रकुल इस मौके पर प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने कानों में मैचिंग ईयररिंग्स सजाए और बालों को खुला रखा।

जैकी मरून कुर्ते के साथ ब्लैक पायजामा पहने दिखे। रकुल पिछले दिनों रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आई थीं। रकुल जल्द ही ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ में भी काम करती नजर आएंगी। बता दें रकुल ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क