न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति की पोस्ट देख फैंस उनकी शादी को लेकर हुए चिंतित, एक्ट्रेस ने लिखा, कृपया दूसरों के लिए जीना बंद करें...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। परिणीति खुद को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jul 2024 12:15:41

परिणीति की पोस्ट देख फैंस उनकी शादी को लेकर हुए चिंतित, एक्ट्रेस ने लिखा, कृपया दूसरों के लिए जीना बंद करें...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। परिणीति खुद को लेकर लगातार अपडेट देती रहती हैं। वह कभी फोटो तो कभी वीडियो पोस्ट करती हैं। अब परिणीति ने एक लंबी-चौड़ी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं। उन्हें परिणीति के विवाह संबंध को लेकर आशंका हो रही है। परिणीति ने पिछले साल 24 सितंबर को उदयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी की थी।

परिणीति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उदास मन के साथ नाव में बैठी हैं। उनके चेहरे से साफ दिख रहा है कि वह किसी बात से परेशान हैं। परिणीति ने अपने नो मेकअप वाले इस वीडियो के साथ एक लंबी पोस्ट भी लिखी है, जिसमें वह खुद की खुशी के लिए जीने की बात कर रही हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “इस महीने, मैंने कुछ समय रुककर जीवन पर विचार किया और इसने मेरे विश्वास को दोहराया है। मानसिकता ही सब कुछ है… महत्वहीन चीजों (या लोगों) को महत्व न दें। एक भी सैकंड बर्बाद मत करो।

जिंदगी एक टिक-टिक करती घड़ी है। हर पल आपकी पसंद होनी चाहिए… कृपया दूसरों के लिए जीना बंद करें! अपने ट्राइब का पता लगाएं और जहरीले लोगों को अपने जीवन से बाहर निकालने से न डरें। दुनिया क्या सोचेगी इसकी परवाह करना बंद करो। परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया करने का अपना तरीका बदलें। जीवन सीमित है। यह अब हो रहा है। इसे वैसे जियो जैसे तुम इसे जीना चाहते हो।” यह पोस्ट वायरल हो रही है और यूजर्स परिणीति से सवाल करने के साथ उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर की थी परिणीति से मिलती-जुलती पोस्ट

बता दें, परिणीति पिछली बार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को शुक्रिया भी किया था। साथ ही फिल्म की सफलता देख वह भावुक हो गई थीं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को परिणीति की कजिन सिस्टर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी कुछ ऐसी ही पोस्ट शेयर की थी, जिसको देखकर लोगों ने इसे इमोशनल ब्रेकडाउन कहा। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कार की फ्रंट सीट पर बैठी नजर आ रही थीं। इस दौरान प्रियंका नो मेकअप लुक में थीं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा था कि Just Feeling it Today #Staymotivated.

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका