न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति ने सुशांत-ऋषि की याद में शेयर किया यह Video, राघव चड्ढा के साथ शादी का रिसेप्शन कार्ड हुआ वायरल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ आज ही के दिन यानी 6 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 7:51:44

परिणीति ने सुशांत-ऋषि की याद में शेयर किया यह Video, राघव चड्ढा के साथ शादी का रिसेप्शन कार्ड हुआ वायरल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ आज ही के दिन यानी 6 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को 10 साल पूरे हो गए हैं। इसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर व एक्टर ऋषि कपूर की भी खास भूमिकाएं थीं। इस मौके पर परिणीति ने सुशांत और ऋषि कपूर को याद किया और एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर कर इमोशनल नोट भी लिखा।

वीडियो में परिणीति और सुशांत की कई यादें देखने को मिल रही हैं। फिल्म से कई क्लिप वीडियो में हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “समय सचमुच उड़ जाता है! इस फिल्म को एक दशक हो गया लेकिन यादें अभी भी ताजा हैं। ये फिल्म हंसी-मजाक, हेक्टिक शूट्स के साथ दिल छू लेने वाले मोमेंट्स की एक जर्नी थी। ऐसे दिग्गज एक्टर्स के साथ इस फिल्म की शूटिंग करने का क्या एक्सपीरियंस रहा। ऋषि सर हम आपको याद करते हैं।

सुशांत, तुम्हारी और भी ज्यादा याद आती है। आप मेरे पसंदीदा को-स्टार्स में से एक थे।#10YearsOfShuddhDesiRomance.” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यूजर्स के जेहन में एक बार फिर से ऋषि व सुशांत की यादें ताजा हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि ऋषि और सुशांत दोनों ने साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में लेंगे सात फेरे

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों सितंबर में सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये 23 से 24 सितंबर को शादी रचाएंगे। अब इनकी शादी का रिसेप्शन कार्ड भी सामने आ गया है जो कि सोशल मीडिया पर तगड़ा वायरल हो रहा है। इस कार्ड में सारी डिटेल दी गई है।

कार्ड में लिखा है, 'आशीर्वाद के साथ मिस्टर पीएन चड्ढा जी और मिसेज उषा और सचदेवा, अल्का और सुनील चड्ढा आपको अपने बेटे राघव और परिणीति (रीना और पवन चोपड़ा की बेटी) के रिसेप्शन लंच के लिए इंवाइट करते हैं।' कार्ड के मुताबिक रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में होगा। शादी के फंक्शन 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगे जिसमें मेहंदी, हल्दी और संगीत होंगे। शादी राजस्थान के उदयपुर में पूरे रीति-रिवाज के साथ होगी।

होटल और वेडिंग वेन्यू की बुकिंग हो चुकी है। शादी में परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। इसके अलावा कई बड़े नेता भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। खास बात ये है कि अभी तक परिणीति और राघव की ओर से शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। खबरों की मानें तो परिणीति और राघव की दोस्ती फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। इनकी सगाई मई में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका