न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दी लाइव सिंगिंग परफोरमेंस, देखें, इस एक्ट्रेस ने की बॉयफ्रेंड के साथ सगाई

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो गया है। वह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लाखों-करोड़ों लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 8:21:49

2 News : परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दी लाइव सिंगिंग परफोरमेंस, देखें, इस एक्ट्रेस ने की बॉयफ्रेंड के साथ सगाई

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो गया है। वह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। परिणीति ने पिछले साल आम आदमी पार्टी (आप) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। तब से वह सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं। परिणीति ने पति और ससुरालवालों के साथ कई मौकों पर फोटो व वीडियो शेयर किए हैं।

पिछले दिनों परिणीति ने फैंस को एक और खुशखबरी दी थी। परिणीति ने एक पोस्ट के जरिये बताया था कि वह अब सिंगिंग की दुनिया में भी करिअर बनाने जा रही हैं। हालांकि परिणीति पहले भी अपने चुनिंदा गानों पर अपनी आवाज दे चुकी थीं। अब परिणीति ने लाइव सिंगिंग की दुनिया में पहला कदम रख लिया है। परिणीति ने 'मुंबई फेस्टिवल 2024' में लाइव सिंगिंग की शुरुआत की। उन्होंने सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर फैंस को इसकी झलक दिखाई है। परिणीति ने आकर्षक चमकदार काली पोशाक पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का खूबसूरत ब्लेजर कैरी किया था। परिणीति के गले में नेकपीस था। परिणीति ने पोनीटेल बनाई हुई थी। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ''और यह हो गया... इसे टाइप करते समय मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए : मेरा अब तक का पहला लाइव परफॉर्मेंस कल रात था और यह वह सब कुछ था, जो मैं चाह सकती थी और इससे भी अधिक।

आप सभी ने जो प्यार और दयालुता दिखाई है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” परिणीति ने शो के दौरान माइक्रोफोन के जरिये कहा, ''यह हमेशा के लिए मेरी स्मृति में मेरा पहला शो होगा, इसलिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। और इसकी सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे अपना पहला शो अपने ही शहर मुंबई में करने का मौका मिला। धन्यवाद।''

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक से स्विट्जरलैंड में की सगाई, शेयर की Photos

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड एक्टर-म्यूजीशियन एड वेस्टविक के साथ सगाई कर ली है। एमी ने सोमवार (29 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वेस्टविक, एमी को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वेस्टविक ने स्विट्जरलैंड में एक ब्रिज पर एमी को प्रपोज किया। एमी व्हाइट सूट में नजर आईं जबकि वेस्टविक ने ग्रे जैकेट, ऑलिव ग्रीन पैंट और जूते पहने थे। पहली फोटो में वेस्टविक घुटनों पर बैठे हैं जबकि एमी हैरानी से उन्हें देख रही हैं।

एमी ने अगली फोटो में कैमरे के सामने पोज देते समय वेस्टविक को हग किया। तीसरी फोटो में कुछ लोग उनके आस-पास खड़े हैं और कपल एक-दूसरे को हग कर रहा है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हेल यस (रिंग इमोजी)।” एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और श्रुति हासन ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की। सोफी चौधरी ने लिखा, “यस!! सबसे अच्छी खबर।”

अथिया शेट्टी ने लिखा, "बधाई हो।" बता दें कि एमी की अगली फिल्म ‘क्रैक’ एक्शन थ्रिलर है। इसमें विद्युत जामवाल, नोरा फतेही भी हैं। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। एमी 'एक दीवाना था', अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग', रजनीकांत की '2.0' और एक्टर विक्रम की 'आई' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम