न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले पैपराजी पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, हुईं ट्रोल, इमरान ने इस अंदाज में की अक्षय-सोनाक्षी की तारीफ

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही मंगेतर राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 8:07:35

शादी से पहले पैपराजी पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, हुईं ट्रोल, इमरान ने इस अंदाज में की अक्षय-सोनाक्षी की तारीफ

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही मंगेतर राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद हैं। शादी से जुड़ी कई डिटेल सामने आ चुकी हैं। इस बीच शादी से पहले पपराजी ने परिणीति को स्पॉट किया। इस दौरान परिणीति को फोटोग्राफर पर गुस्सा आ गया और वो उन पर भड़क गईं। यह वीडियो इंटरनेट पर जंगल में आग की तरह फैल चुका है।

वीडियो में परिणीति को जल्दबाजी में कार से बाहर निकलते देखा जा सकता है। जैसे ही एक पैपराजी उन्हें बुलाता है और उनका वीडियो बनाता है तो वे कहती हैं, “मैंने आपको आने के लिए नहीं कहा था।” वो फिर कहती हैं, “बस कीजिए। मैं आपसे रिक्वेस्ट कर रही हूं। कृपया इसे रोकें।” इस वीडियो को लेकर परिणीति को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

फैंस को परिणीति का गुस्सा नागवार गुजरा। बता दें कि परिणीति व राघव 24 सितंबर को लेक सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में शादी कर रहे हैं। कपल ने शादी समारोह के लिए ताज लीला पैलेस को चुना है। वे 23 सितंबर को स्वागत लंच के साथ शादी के जश्न की शुरुआत करेंगे। इनकी सगाई 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी।

इमरान ने शेयर किया “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’’ फिल्म का अनुभव
आमिर खान के भांजे इमरान खान कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि वे पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों को बॉलीवुड में वापसी के संकेत भी दिए हैं। इस बीच आज शनिवार (16 सितंबर) को इमरान ने “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’’ फिल्म की शूटिंग के अनुभव को शेयर करते हुए साथी कलाकार अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ की।

इमरान ने फिल्म के सेट से खुद के साथ अक्षय और सोनाक्षी की भी फोटो शेयर की है। इमरान ने लिखा, “मैंने प्रामाणिक दिखने की कोशिश में अपनी साइडबर्न और मूंछें बढ़ा लीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जबकि मुझे शुरू में जनवरी 2013 में इस फिल्म की शूटिंग पूरी करनी थी और अगले महीने ‘गोरी तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू करनी थी। शेड्यूल उस साल अगस्त तक खिंच गया और हम रिलीज से दो हफ्ते पहले भी सेट पर फिल्मांकन कर रहे थे।

हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अक्षय मूवी स्टार कूल की परिभाषा थे और शायद वे वास्तविक जीवन में सबसे मजबूत इंसान हैं जिनसे मैं मिला हूं। इस आदमी की बांहें मेरी पिंडलियों जितनी मोटी हैं, सच में। और मुझे पहले दिन से ही सोनाक्षी बहुत पसंद आईं। एक एक्टर के रूप में निडर और बेलगाम और किसी भी आत्ममुग्धता से पूरी तरह रहित।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार