न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चमकीला’ के लिए मिल रही तारीफ से परिणीति के नहीं रुक रहे आंसू, प्रियंका और राजकुमार राव भी हुए मुरीद

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 11:44:17

‘चमकीला’ के लिए मिल रही तारीफ से परिणीति के नहीं रुक रहे आंसू, प्रियंका और राजकुमार राव भी हुए मुरीद

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। इसमें दिलजीत के साथ ‘अमरजोत’ का रोल करने पर परिणीति को भी खूब तारीफें मिल रही हैं। परिणीति ने रविवार (14 अप्रैल) को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। इसमें परिणीति ने 'चमकीला' के सेट की BTS फोटो और एक कैप्शन लिखकर बताया है कि उनके आंसू नहीं थम रहे हैं।

परिणीति ने सेट की कई BTS फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इनमें वह डायरेक्टर इम्तियाज अली और दिलजीत के साथ पोज देतीं और मस्ती करती दिख रही हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “कंबल में लिपटी हूं और आपके शब्दों, कॉल और फिल्म रिव्यूज से अभिभूत हूं (मेरे आंसू नहीं रुक रहे हैं)। 'परिणीति इज बैक' यह शब्द तेजी से गूंज रहे हैं। ऐसा नहीं सोचा था, हां मैं वापस आ गई हूं और कही नहीं जाने वाली हूं।”

कुछ समय पहले परिणीति ने लाइव कन्सर्ट में पहली बार सिंगर के रूप में प्रस्तुति दी थी। तब अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि वह शायद एक्टिंग छोड़ने जा रही हैं, लेकिन ‘चमकीला’ की परफोरमेंस ने उन्हें भावुक कर दिया है। उल्लेखनीय है कि परिणीति ने पिछले साल 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी।

parineeti chopra,actress parineeti chopra,amar singh chamkila,chamkila movie,diljit dosanjh,priyanka chopra,rajkummar rao

प्रियंका और राजकुमार ने ऐसे की परिणीति और फिल्म की पूरी टीम की तारीफ

इस बीच, परिणीति की कजिन बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ‘चमकीला’ में उनकी तारीफ की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर की। प्रियंका ने लिखा, “इम्तियाज सर, दिलजीत, तिशा और पूरी टीम को बधाई। बहुत अच्छा लगा।” परिणीति ने भी अपनी ‘मिमी दीदी’ की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया था। एक्टर राजकुमार राव ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी है।

राजकुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। राजकुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “चमकीला सच में एक बेहतरीन फिल्म है। जरूर देखिए। दिलजीत पाजी सिर्फ चमकीला दिखा, दिलजीत कहीं नहीं था आपकी परफोरमेंस में। रूह में उतर गए आप। बहुत प्रेरणादायक। परिणीति चोपड़ा आपने बहुत ही ऊंचे दर्जे का अभिनय किया है। इम्तियाज अली सर आप जैसा कोई और नहीं है। आपका बहुत धन्यवाद चमकीला बनाने के लिए। ए आर रहमान आप तो लीजेंड हो।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका